फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Relief to BEO in committee's investigation, teacher suspended

कमेटी की जांच में बीईओ को राहत, शिक्षिका निलंबित

Fri, 09 Sep 2022 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Relief to BEO in committee's investigation, teacher suspended
शिक्षिका ने बीईओ पसगवां पर लगाया था मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पसगवां ब्लॉक के एक परिषदीय स्कूल की इंचार्ज शिक्षिका द्वारा बीईओ पसगवां पर मानसिक और शारीरिक शोषण के आरोपों की जांच करते हुए बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
करीब एक पखवाड़ा पहले पसगवां ब्लॉक के एक कंपोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका का बीईओ पसगवां के खिलाफ मानसिक व शारीरिक शोषण करने के आरोप में लिखा शिकायती पत्र और एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। बाद में शिक्षिका ने बीएसए को शपथ पत्र देकर बताया कि किसी ने उसके नाम की फर्जी शिकायत की है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बीईओ बेहजम देवेश राय, बीईओ मुख्यालय शत्रुघ्न सरोज, डीसी एमडीएम ऋतुराज सिंह व एसआरजी अनुपमा मिश्रा से जांच करवाई। बीएसए ने बताया कि शिक्षिका द्वारा वायरल वीडियो में एमडीएम में अधिकारियों को हिस्सा दिए जाने की बात कहकर विभाग की छवि को धूमिल किया गया है। शिक्षिका के विरुद्घ कर्तव्यों के निर्वाहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं वित्तीय अनियमितता आदि की पुष्टि हुई है। इसलिए शिक्षिका को निलंबित कर दूसरे प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed