फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Patient dies after drowning in water filled in CHC premises

Lakhimpur Kheri News: सीएचसी परिसर में भरे पानी में डूबकर मरीज की मौत

Tue, 15 Sep 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 15 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Patient dies after drowning in water filled in CHC premises
मृतक पंकज। फाइल फोटो
खमरिया (लखीमपुर खीरी)। पिछले दिनों तेज बारिश से सीएचसी परिसर में छह दिन से भरे दो फुट पानी में गिरने के बाद डूबने से एक मरीज की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए कस्बे के ही पंकज मिश्रा (35) बुखार आने पर वहां मंगलवार शाम दवा लेने गए थे। निकासी का कोई रास्ता न होने के कारण परिसर से पानी नहीं निकल पाया था।
विज्ञापन

कस्बे में ईसानगर रोड के रहने वाले पिता रमेश मिश्रा ने बताया कि पंकज बुखार बताकर शाम करीब पांच बजे दवा लेने के लिए अकेले ही सीएचसी के लिए गए थे। घर से एक किमी दूर सीएचसी तक वह पैदल ही गए। वह जब अस्पताल के मुख्य द्वार के पास पहुंचे तो वहां भरे पानी के बीच अचानक गिर गए। इसके बाद वह उठ नहीं पाए और शरीर में पानी भरने से मौत हो गई। चूंकि उस समय वहां ज्यादा आवाजाही नहीं थी, इसलिए मौत होने के बाद ही लोगों की निगाह पंकज पर गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

शाम साढ़े छह बजे तक घर न लौटने पर परिजन पंकज को देखने के लिए घर से निकल ही रहे थे, तभी कुछ लोगों ने मौत की खबर दी। परिजनों के साथ खमरिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सीएचसी परिसर में भरे पानी से युवक का शव बरामद हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed