{"_id":"64c55fd92212517671035554","slug":"relief-from-heat-due-to-rain-waterlogging-became-a-problem-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-2726-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश से गर्मी से राहत तो जलभराव बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश से गर्मी से राहत तो जलभराव बनी मुसीबत
विज्ञापन
नई बस्ती की गलियों में भरा पानी
लखीमपुर खीरी। शनिवार की दोपहर बाद अचानक झमाझम बरसात ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई लेकिन नगर पालिका के कार्यों की पोल खोल कर रख दी। बरसात के बाद कई मोहल्लों के साथ ही शहर की तमाम मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया।
शनिवार दोपहर करीब दो बजे से शुरू हुई बरसात आधे घंटे तक होती रही। शहर की मुख्य सड़क अस्पताल रोड, रोडवेज, रेलवे स्टेशन सहित मोहल्ला शिवकालोनी, ईदगाह, गंगोत्री नगर सहित कई जगहों पर पानी भर गया। मोहल्लों के लोगों का कहना था कि नाला सफाई का कार्य पूरा होने के बाद भी सड़कों पर इस तरह का जलभराव होना पालिका की कलई खोल रहा है।
थरवरनगंज को जोड़ने वाली सड़क पर आधा फुट तक पानी भरा
शहर के मुख्य बाजार के अलावा मोहल्ला थरवरनगंज को जोड़ने वाली सड़क बरसात के बाद नहर के रूप में तब्दील हो गयी। इस सड़क पर करीब आधा फुट तक पानी भर गया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नाला सफाई तो हुई लेकिन किस तरह से कार्य कराया गया, जलभराव इसकी हकीकत को दर्शा रहा है।
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष की पैथोलॉजी वाली सड़क का बुरा हाल
मोहल्ला नई बस्ती की गलियां जरा सी बरसात में उफना जाती हैं। शनिवार को हाल यह था कि इस सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पहिये आधे से ज्यादा डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। यह हाल तब है, जब इसी सड़क पर पालिका अध्यक्ष पति की पैथोलॉजी है। लोगों का कहना था कि डॉ. इरा श्रीवास्तव के चेयरमैन बनने के बाद उम्मीद थी कि इस जलभराव से राहत मिलेगी मगर ऐसा हो नहीं सका।