फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Relief for BJP candidate Pushpa and rebel Ira, Lata's nomination rejected

Lakhimpur Kheri News: भाजपा प्रत्याशी पुष्पा और बागी इरा को राहत, लता का पर्चा खारिज

Tue, 18 Apr 2023 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Relief for BJP candidate Pushpa and rebel Ira, Lata's nomination rejected
नामाकंन पत्रों की जांच प्रतिक्रिया देखते डीएम,एडीएम
- भाजपा की पुष्पा और बागी इरा की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ लगाई गई थी आपत्ति, आरओ ने दी राहत
विज्ञापन

- सपा से कांग्रेस में आए ज्ञान प्रकाश की सपा में वापसी की चर्चा, सपा जिलाध्यक्ष ने वापसी का दावा किया
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर नगर पालिका का चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह व भाजपा की बागी इरा श्रीवास्तव की तरफ से एक-दूसरे की तरफ से आपत्तियां दाखिल की गईं, जो देर शाम तक मची रही सियासी उथलपुथल के बाद खारिज हो गईं। उधर, सपा से कांग्रेस में आए ज्ञान प्रकाश बाजपेयी की बहू लता बाजपेयी के खिलाफ आई आपत्ति पर उनका पर्चा खारिज हो गया। मंगलवार को रिटर्निंग ऑफीसर ने कुल दस के नामांकन पर वैध मुहर लगाई।
सोमवार को नामांकन के बाद मंगलवार को चुनावी माहौल के बीच कलक्ट्रेट व सियासी गलियारों में काफी राजनीतिक उथलपुथल मची रही। भाजपा की बागी इरा श्रीवास्तव के खिलाफ मंगलवार को उनके मनु लॉ डिग्री कॉलेज के मामले में 14 अप्रैल को दर्ज हुई रिपोर्ट का हवाला देते हुए पर्चा खारिज करने की मांग की गई। इस पर निर्दलीय ताल ठोकने वाली इरा श्रीवास्तव की तरफ से एफिडेविट के साथ जवाब दाखिल किया गया कि एफआईआर के बारे में पुलिस ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। रिटर्निंग ऑफिसर ने उनकी आपत्ति को निस्तारित करते हुए उन्हें राहत दी।
विज्ञापन

उधर, इरा श्रीवास्तव के खिलाफ दाखिल आपत्ति के बाद भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह के खिलाफ आपत्ति दाखिल की गई। इसमें उनके अर्बन कोऑपरेटिव चेयरपर्सन पद पर रहते हुए बिना पद से इस्तीफा दिये ही नामांकन कराने का मुद्दा उठा। इस पर रिटर्निंग ऑफीसर संजय कुमार दुबे ने पुष्पा सिंह से जवाब मांगा। शाम तक उनके वकील की तरफ से दाखिल जवाब से संतुष्ट होते हुए पुष्पा सिंह के खिलाफ भी आई आपत्ति निस्तारित कर दी गई। रिटर्निंग ऑफीसर ने भाजपा प्रत्याशी व भाजपा की बागी दोनों को राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लता बाजपेयी का पर्चा खारिज
लखीमपुर खीरी। सोमवार को ज्ञान प्रकाश की बहू लता बाजपेयी के नामांकन के खिलाफ आपत्ति आई कि वह अभी बीडीसी के पद पर हैं। उनका इस्तीफा नहीं हुआ है। इस लिहाज से उनका पर्चा खारिज कर दिया जाना चाहिये। इस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने उनसे जवाब तलब किया। मंगलवार को कलक्ट्रेट में पति के साथ जवाब दाखिल करने पहुंचीं लता बाजपेयी ने बताया कि वह पूर्व में ही इस्तीफा दे चुकी हैं। इस संबंध में उन्होंने अपना जवाब आरओ के सामने दाखिल कर दिया है। हालांकि, आपत्ति को सही पाते हुए उनका पर्चा खारिज कर दिया गया। संवाद




ज्ञान प्रकाश बाजपेयी ने खेला बड़ा दांव
कांग्रेस नेताओं संग बहू ने नामांकन कराया, पर्चे में लिखा निर्दलीय
- बहू का पर्चा खारिज होने के बाद अब सपा में वापसी की चर्चा, सोमवार को निर्दलीय नामांकन को किया था खारिज
- सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव बोले, पारुल गुप्ता को छोड़ सबकी वापसी, आज 11 बजे करेंगे प्रेस वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। सपा में टिकट न मिलने से खफा पूर्व पालिका अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बाजपेयी ने पिछले तीन दिन के अंदर कई रंग बदले। रविवार को टिकट का एलान होने के बाद पहले तो उन्होंने सपा से किनारा किया। इसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ नामांकन भी किया, लेकिन सबसे बड़ा खेल उन्होंने नामांकन के पर्चे में किया। नामांकन में राजनीतिक दल के कॉलम में उन्होंने कांग्रेस की जगह निर्दलीय लिखा। हालांकि, बताया गया कि लता बाजपेयी बीडीसी सदस्य हैं, पद से इस्तीफा न देने की वजह से उनका पर्चा खारिज हुआ है। लेकिन, कांग्रेस में शामिल होने व कांग्रेस नेताओं के साथ नामांकन कराने पहुंचे ज्ञान प्रकाश बाजपेई के नामांकन में राजनीतिक दल कांग्रेस की जगह निर्दलीय लिखने से सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है कि उन्होने जानबूझकर ऐसा करवाया, जिससे की किसी और दल में जाने की भी गुंजाइश बची रही। चर्चा है कि उनकी सपा में वापसी तय हो गई है। हालांकि, उनके परिवार ने इस बात को खारिज किया है। जबकि, ज्ञान प्रकाश बाजपेयी ने कोई जवाब नहीं दिया। उधर, सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने बताया कि पारुल गुप्ता को छोड़कर लगभग सभी लोगों की वापसी तय हो गई है। बुधवार को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा करेंगे।

नामाकंन पत्रों की जांच प्रतिक्रिया देखते डीएम,एडीएम

नामाकंन पत्रों की जांच प्रतिक्रिया देखते डीएम,एडीएम

नामाकंन पत्रों की जांच प्रतिक्रिया देखते डीएम,एडीएम

नामाकंन पत्रों की जांच प्रतिक्रिया देखते डीएम,एडीएम

नामाकंन पत्रों की जांच प्रतिक्रिया देखते डीएम,एडीएम

नामाकंन पत्रों की जांच प्रतिक्रिया देखते डीएम,एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed