फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rekha Verma's wealth increased five times in 10 years, loan also repaid Rs 60 lakh

Lakhimpur Kheri News: 10 साल में पांच गुना बढ़ गई रेखा वर्मा की संपत्ति, लोन भी 60 लाख चुकाया

Thu, 25 Apr 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Rekha Verma's wealth increased five times in 10 years, loan also repaid Rs 60 lakh
लखीमपुर खीरी। धौरहरा लोकसभा सीट से दो बार की सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी रेखा अरुण वर्मा की चल-अचल संपत्ति 10 साल में पांच गुना बढ़ गई है। 2014 के चुनाव में रेखा अरुण वर्मा ने नामांकनपत्र के साथ लगाए शपथपत्र में 1.04 करोड़ से अधिक संपत्ति और 23.75 लाख की देनदारी दिखाई थी। बुधवार को उन्होंने जो शपथपत्र दाखिल किया है, उसके अनुसार वर्तमान में उनके पास छह करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। पांच साल में उन्होंने 60 लाख रुपये लोन भी चुकाया है। हालांकि इस बार भी उन्होंने 10. 53 लाख की देनदारी दिखाई है।
विज्ञापन

शपथपत्र के ब्योरे के अनुसार रेखा अरुण वर्मा के पास एक लाख 75 हजार 800 रुपये की नकदी है। सोना 550 ग्राम और 900 ग्राम चांदी है। बैंकों में एफडी समेत अन्य जमा पूंजी मिलाकर 1 करोड़ 93 लाख 21 हजार 485 रुपये की चल संपत्ति है। जबकि 4 करोड़ 7 लाख 59 हजार 795 रुपये की अचल संपत्ति दिखाई है।
विज्ञापन

उन्होंने 10 लाख 53 हजार 617 रुपये की देनदारी भी होना बताया है। इससे पहले 2019 के चुनाव में उन्होंने 2.47 करोड़ से अधिक संपत्ति और 70.95 लाख से अधिक देनदारी भी दिखाई थी। जबकि 2014 के चुनाव में रेखा वर्मा ने अपने पास 1.04 करोड़ से अधिक संपत्ति और 23.75 लाख की देनदारी शपथ पत्र में दिखाई थी। उन्होंने वेतन, कृषि से आय होना दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी से ज्यादा उनकी पत्नी अमीर, सोने-चांदी की शौकीन
लखीमपुर खीरी। धौरहरा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आनंद सिंह भदौरिया से ज्यादा उनकी पत्नी अमीर हैं। वह सोने-चांदी के आभूषण पहनने की भी शौकीन हैं। नामांकनपत्र में लगाए शपथपत्र में आनंद सिंह ने अपने पास सोना 195 ग्राम और पत्नी के पास 1093 ग्राम, 1.800 चांदी दिखाई है। इस सीट पर संपत्ति के मामले में आनंद सिंह भदौरिया नंबर एक पर हैं। उनके पास करीब एक करोड़ 25 लाख तो पत्नी के नाम पर साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
शपथपत्र के अनुसार आनंद सिंह भदौरिया ने अपने पास 83 हजार और पत्नी के पास 37 हजार की नकदी दिखाई। आनंद सिंह ने 90 हजार कीमत की घड़ी राडाे और 90 हजार की रायफल का भी जिक्र किया है। बैंकों में एफडी समेत अन्य जमा-पूंजी को मिलाकर 60 लाख 27 हजार 118 रुपये की चल संपत्ति और पत्नी के नाम पर 1 करोड़ 38 लाख 19 हजार 290 रुपये की संपत्ति दिखाई है।

इसके साथ आनंद सिंह भदौरिया ने अपनी 65 लाख 80 हजार और पत्नी के पास सात करोड़ 27 लाख 74 हजार रुपये की अचल संपत्ति दिखाई है। आनंद सिंह ने पेंशन, बैंक से ब्याज के जरिये आय दिखाई है। उनकी पत्नी प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed