फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Referring to the bedlam on maternal family members

प्रसूता को रेफर करने पर घरवालों ने किया हंगामा

Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Referring to the bedlam on maternal family members
हेल्थ - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने खड़े किए हाथ
विज्ञापन

हंगामे की वजह से चार घंटे तक अस्पताल परिसर में ही तड़पती रही प्रसूता 
डॉक्टरों ने बताया कि पेट में मर चुका था बच्चा

जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला को डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया, जिससे नाराज महिला के घरवालों ने डॉक्टरों पर न देखने का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे। हालांकि, महिला का सुरक्षित प्रसव कराने के लिए डॉक्टरों ने दोबारा प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर उसे लखनऊ भेजना ही उचित समझा।
खीरी कस्बे की कांशीराम कालोनी निवासी शौकत अली सोमवार को करीब आठ बजे अपनी गर्भवती पत्नी सलीमुन निशां को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर आए। प्रसूता की हालत नाजुक होने और प्रसव की जटिलता को देखकर डॉ. यामिनी बादल ने प्रसूता को लखनऊ रेफर कर दिया। इस बात से नाराज होकर घरवालों ने डॉक्टर पर सलीमुन निशां को ना देखने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे, जिससे करीब चार घंटे तक प्रसूता गंभीर हालत में अस्पताल परिसर में ही तड़पती रही। 
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा संज्ञान लिए जाने पर डॉक्टर एक बार फिर से प्रसूता को लेबर रूम ले गईं, लेकिन प्रसव न हो पाने पर डॉक्टरों ने सलीमुन निशां को 108 एम्बुलेंस से लखनऊ रेफर कर दिया। हंगामे की वजह से प्रसूता लगभग एक बजे जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रवाना हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यामिनी बादल ने बताया कि प्रसूता जब यहां लाई गई थी, तो उसकी हालत बहुत नाजुक थी और बच्चा भी मर चुका था। जिससे यहां पर प्रसव करा पाना संभव नहीं था, इसलिए तुरंत ही रेफर कर दिया गया, जिससे महिला की जान बच सके।

 
प्रसूता की हालत काफी नाजुक होने के साथ ही बच्चा भी उल्टा था और उसकी मौत हो चुकी थी, ऐसी स्थिति में आपरेेशन किया जाना भी संभव नहीं था, इसलिए रेफर किया गया। मेडिकल कालेज में सारी व्यवस्थाएं है ऐसी स्थिति में प्रसूता को वहीं भेजना उचित था, इसलिए उसे एम्बुलेंस से लखनऊ भेजवा दिया गया है।
डॉ. मीरा वर्मा, सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed