{"_id":"68d18bee72951d7b770580f3","slug":"reduction-in-gst-slabs-makes-goods-cheaper-markets-brighter-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-156382-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जीएसटी स्लैब में कमी से सामान सस्ता, बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जीएसटी स्लैब में कमी से सामान सस्ता, बाजारों में बढ़ी रौनक
Mon, 22 Sep 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रवीन पांडे
लखीमपुर खीरी। केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए जीएसटी स्लैब का असर नवरात्र के पहले दिन सोमवार को बाजारों में साफ दिखाई देने लगा। कई वस्तुओं पर कर में छूट दिए जाने से उपभोक्ताओं के चेहरे खिल गए। व्यापारियों को भी मुनाफा बढ़ने की उम्मीद जगी है।
ऑटोमोबाइल, खानपान और दवाइयों समेत कई वस्तुओं के सस्ते होने से ग्राहकों की आवाजाही में इजाफा हुआ है। शहर के प्रमुख बाजारों में सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा चहल-पहल देखने को मिली। कुछ ऑटोमोबाइल दुकानदारों ने तो नए दामों की घोषणा बोर्ड और बैनर लगाकर की, जिससे ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी स्लैब घटने से उनकी बिक्री पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
पहले जहां कई वस्तुएं महंगी होने के कारण ग्राहक खरीदारी से कतराते थे, वहीं अब कम दाम से उनकी मांग बढ़ेगी। दवा और खानपान की वस्तुओं पर राहत मिलने से आम उपभोक्ताओं को सीधी बचत होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
पहले किराना और दवाइयों पर खर्च ज्यादा हो जाता था। अब जीएसटी घटने से कुछ राहत मिली है। रोजमर्रा की चीजें सस्ती होने से परिवार का बजट संभालना आसान होगा।
- सुधीर वर्मा, लखीमपुर
फोटो: 66
ऑटोमोबाइल और मोबाइल फोन एसेसरीज के दाम कम हुए हैं। अब खरीदारी का मन बन रहा है, जिससे बाजार की रौनक और बढ़ेगी।
- रामपाल भास्कर, लखीमपुर
हमने दुकान पर नए दामों की सूची लगा दी है। ग्राहक खुश होकर आ रहे हैं। इससे बिक्री बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
- प्रवीन पांडे, व्यापारी
दवाइयों पर राहत से लोग आसानी से दवा खरीद सकेंगे। कारोबार पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
- उमेश शुक्ला, लखीमपुर
-- -- -- -- -- -- -- -