फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Red necked vultures seen near Malpur village nature lovers excited

Lakhimpur Kheri News: मालपुर गांव के पास दिखे लाल गर्दन वाले गिद्ध, प्रकृति प्रेमी उत्साहित

Wed, 15 Mar 2023 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Red necked vultures seen near Malpur village nature lovers excited
दुधवा नेशनल पार्क में एक पेड़ पर बैठा दुर्लभ प्रजाति का लाल गर्दन वाला गिद्ध
बिजुआ। विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके प्रकृति के सफाई कर्मी कहे जाने वाले गिद्धों की आबादी में बढ़ोतरी होने से वन विभाग के अधिकारी और पर्यावरणविद काफी उत्साहित हैं। बुधवार को गोला रेंज के मालपुर गांव के पास गिद्धों का एक बड़ा झुंड दिखाई दिया। इस झुंड में 60 से 70 गिद्ध थे।
विज्ञापन

डीएफओ संजय विस्वाल ने बताया कि बिजुआ क्षेत्र में काफी लंबे अरसे बाद एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गिद्ध दिखाई दिए हैं। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ गिद्धों का दिखाई देना उत्साहजनक है। पिछले कुछ दशकों में गिद्धों की संख्या में काफी गिरावट आई थी। दरअसल पालतू पशुओं की बीमारी मेें दी जाने वाली डाइक्लोफिनेक दवा गिद्धों की मौत का कारण बन रही थी।
विज्ञापन

इन जानवरों की मौत होने के बाद उनके मांस को खाकर गिद्धों की मौत हो रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक दर्द और बुखार में प्रयोग की जाने वाली दवा डाइक्लोफिनेक पक्षियों के गुर्दे और लीवर को क्षतिग्रस्त कर देती है इसी से उनकी मौत हो जाती है। अब इस दवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दवा का इस्तेमाल बंद होने से गिद्धों की संख्या बढ़ना शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed