{"_id":"64f629d11736cc74e3076264","slug":"recovery-was-being-done-in-the-name-of-vehicle-parking-one-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-5058-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वाहन पार्किंग के नाम पर कर रहे थे वसूली, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वाहन पार्किंग के नाम पर कर रहे थे वसूली, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शॉपिंग मॉल के बाहर वाहन पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
यातायात निरीक्षक चिरंजीव मोहन ने बताया कि शॉपिंग मॉल के सामने दो व्यक्तियों की ओर से वाहन पार्किंग के नाम पर वसूली किए जाने की सूचना मिली थी। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए धमकी भी दी जा रही है। सोमवार को छापे के दौरान दो व्यक्ति हाथ में रसीद लेकर बैठे दिखे। पूछताछ हुई तो एक युवक रसीद छोड़कर भाग गया।
यातायात पुलिस की पकड़ में आए दूसरे युवक ने अपना नाम अमित निवासी गणेशनगर बताया। रसीद छोड़कर भागे युवक का नाम माेनू है। पकड़े गए आरोपी ने वाहन खड़ा करने के नाम पर 10 रुपये लेने की बात स्वीकारी। रसीद पर भी 10 रुपये शुल्क लिखा था। कोतवाली पुलिस ने अमित व मोनू पर वसूली की धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू की। संवाद