{"_id":"58595d1c4f1c1b8e03e395fa","slug":"receive-payment-of-cane-supplied-by-angry-farmers-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न मिलने से नाराज किसानों ने गन्ना सप्लाई रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न मिलने से नाराज किसानों ने गन्ना सप्लाई रोकी
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम लगाकर किया प्रदर्शन, नारेबाजी भी की
किसानों ने मांगा छह दिसंबर तक का भुगतान
चीनी मिल द्वारा खरीदे गए गन्ने का भुगतान न करने से नाराज किसानों ने मंगलवार की शाम जाम लगाकर गन्ना आपूर्ति ठप कर दी। किसानों ने मिल प्रशासन और पुलिस की न सुनकर गन्ना खरीद अधिनियम के मुताबिक छह दिसंबर तक के भुगतान की मांग की।
मंगलवार की शाम लगभग छह बजे मिल गेट पर गन्ना किसानों ने अचानक नारेबाजी शुरू कर मिल गेट के पीछे ही अपनी ट्रॉलियां और बैलगाड़ियां रोक दीं और गन्ने की आपूर्ति ठप कर दी। लगभग एक घंटे के बाद मिल के यूनिट हेड ओमपाल सिंह, मुख्य गन्ना प्रबंधक जसवीर सिंह मलिक मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। उधर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा भी अपने साथियों के साथ मिल गेट पहुंच गए। उन्होंने कहा कि बजाज की चीनी मिलें भुगतान में सबसे पीछे हैं और गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। जबकि जिले की अन्य चीनी मिलें भुगतान कर रही हैं। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मिल अधिकारियों के साथ किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। किसानों ने कहा कि जब तक छह दिसंबर तक का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक वह गन्ने की आपूर्ति ठप रखेंगे। समाचार लिखे जाने तक चीनी मिल गेट पर जाम लगा हुआ था।