फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ration shop distribution

नियमों की अनदेखी कर हुआ राशन दुकान का प्रस्ताव

Sat, 07 Mar 2015 11:54 PM IST
तिकुनियां।
तिकुनियां। Updated Sat, 07 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
सांसद आदर्श ग्राम पंचायत रायपुर के ग्रामीणों ने प्रधान पति व पंचायत सेक्रेट्री पर नियमों की अनदेखी कर ग्रामीणों की आम सहमति के बगैर राशन दुकान का प्रस्ताव करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने सांसद और डीएम को प्रार्थनापत्र देकर प्रस्ताव निरस्त कर आम सहमति से प्रस्ताव कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अनुसार आदर्श ग्राम पंचायत रायपुर के पंचायत भवन में राशन की दुकान का प्रस्ताव होना था। ग्रामीण इकट्ठा हुए, इस बीच ग्राम प्रधानपति रामविलास व पंचायत सेक्रेट्री आकाश अवस्थी ने गांव के ही एक व्यक्ति केपक्ष में प्रस्ताव कर नाम की घोषणा कर दी। इससे ग्रामीण भड़क गए और मनमाने ढंग से किया गया प्रस्ताव निरस्त कर दोबारा प्रस्ताव कराए जाने की मांग करने लगे लेकिन प्रधानपति और सेक्रेट्री ने ऐसा करने से मना कर दिया। इससे गुस्साए अंबिका प्रसाद, गीता, बनवारीलाल, संगीता, सुरेश, इतवारीलाल, रामपती, अनीता देवी और शिवरानी सहित करीब 50 ग्रामीणों ने डीएम और सांसद तथा बीडीओ को प्रार्थनापत्र भेजा है। प्रार्थनापत्र में ग्रामीणों ने प्रधानपति पर अपने चहेते व्यक्ति के नाम राशन दुकान का आवंटन करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रस्ताव निरस्त कर दोबारा प्रस्ताव कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रधानपति रामविलास ने बताया कि ग्रामीणों की मीटिंग बुलाकर नियम के तहत आम सहमति से ही प्रस्ताव किया है। कुछ लोग अपने चहेतों के नाम राशन दुकान प्रस्ताव कराए जाने की जिद पर अड़े हुए थे जिसको लेकर विरोध किया है।
विज्ञापन

--
आदर्श ग्राम पंचायत रायपुर में राशन दुकान के प्रस्ताव की शिकायत ग्रामीणों ने की है। इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-तेजवंत सिंह, बीडीओ, निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed