फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ration kit of 2020 distributed to the flood victims

बाढ़ पीड़ितों को बांट दी 2020 की राशन किट

Mon, 28 Jun 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ration kit of 2020 distributed to the flood victims
रैनी-समदहा गांव के करीब 100 पीड़ित परिवारों के लिए आईं थीं किटें
विज्ञापन

धौरहरा। शारदा नदी में आई बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रैनी-समदहा गांव के करीब 100 पीड़ित परिवारों के लिए प्रशासन ने राहत किट का इंतजाम किया, लेकिन डिब्बों पर 2020 लिखा होने से तहसील प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि राशन पुराना नहीं है। भूलवश ठेकेदार ने पैकेट के ऊपर पुराना रैपर लगा दिया है।
बीते बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित रैनी समदहा के ग्रामीणों को तहसीदार धौरहरा अनिल कुमार यादव व भाजपा जिला मंत्री दुर्गेश नंदन पांडेय की मौजूदगी में बांटा गया था, जिस पर ‘बाढ़ राहत किट 2020’ लिखा मिला। 2020 की सामग्री का वितरण 2021 में होता देख बाढ़ पीड़ित आश्चर्य में पड़ गए। वही लोगों के मन में भी शंका है कि कहीं उन्हें पिछले साल की तो राशन किट नहीं दे दी गई। मामले में प्रशासन के घिरने पर अधिकारी बचाव की मुद्रा में उतर आए और ठेकेदार को जिम्मेदार ठहरा दिया। सवाल यह है कि आखिर पुराना डिब्बा या रैपर इस्तेमाल ही क्यों किया गया?
विज्ञापन

ठेकेदार के द्वारा पुराने रैपर में सामग्री को पैक कर दिया गया है। राशन किट पुरानी नहीं है और न ही उसमें सामग्री पुरानी है। रैपर चेंज करने के लिए कहा गया है। - रेनू, एसडीएम धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन किट बांटने के दौरान ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों व ग्रामीणों से जानकारी की गई है। राशन सामग्री पुरानी नहीं है। ठेकेदार के द्वारा पुराने रैपर में पैक कर दिया गया है। - दुर्गेश नंदन पांडेय, भाजपा जिला मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed