{"_id":"6a415f21888ab7b94706c59d","slug":"ration-card-of-labourers-family-cancelled-on-the-pretext-of-four-wheeler-vehicle-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178573-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चार पहिया वाहन बताकर मजदूर परिवार का राशन कार्ड काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चार पहिया वाहन बताकर मजदूर परिवार का राशन कार्ड काटा
Sun, 28 Jun 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मीरा अपनी पुत्रियों के साथ आंगन में खड़ी राशन कार्ड दिखाती।संवाद
खीरी टाउन। कस्बे के वार्ड संख्या एक के अरनीखाना में मजदूर परिवार का राशन कार्ड यह कहकर काट दिया गया कि उसके पास चार पहिया वाहन है, जबकि परिवार मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन कर रहा है।
मोहल्ला अरनीखाना निवासी मीरा पत्नी मुन्ना बेलदार टिन और सीमेंट की चादरों से ढके कच्चे मकान में रहती हैं। परिवार के पास न शौचालय है, न प्रधानमंत्री आवास और न बिजली कनेक्शन। केवल राशन कार्ड था, जिसके सहारे परिवार चलता था।
मीरा ने बताया कि उनकी चार पुत्रियां और एक पुत्र है। बड़ी पुत्री लक्ष्मी का विवाह पांच वर्ष पहले हो चुका है। 15 वर्षीय किंजल और 13 वर्षीय माही पास के स्कूल में कक्षा आठ में तथा 10 वर्षीय सिमरन कक्षा पांच में पढ़ती है। उनके पति लकड़ी कटाई का मजदूरी कार्य करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद लाभ नहीं मिला। उज्ज्वला योजना का गैस चूल्हा और सिलिंडर भी नहीं मिला। घर में पेयजल के लिए हैंडपंप और शौचालय भी नहीं है।
मीरा के अनुसार, होली के समय यह कहकर राशन कार्ड काट दिया गया कि परिवार के पास चार पहिया वाहन है। राशन कार्ड कटने के बाद घर में राशन का एक दाना भी नहीं बचा।
सोशल मीडिया पर मामला आने के बाद अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार ने संज्ञान लिया। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से बात कर महिला को राशन किट दिलवाई और राशन कार्ड दोबारा बनवाने की प्रक्रिया शुरू कराई। उन्होंने बताया कि जल्द ही महिला का राशन कार्ड भी बनवा दिया जाएगा।