फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rare manuscripts related to Maharaja Lone Singh will be preserved

Lakhimpur Kheri News: महाराज लोने सिंह से जुड़ी दुर्लभ पांडुलिपियां की जाएंगी संरक्षित

Sat, 16 May 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 16 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rare manuscripts related to Maharaja Lone Singh will be preserved
पर्यटन अधिकारी को पांडुलिपियां देते संस्था के कार्यकर्ता। स्रोत: संस्था
गोला गोकर्णनाथ। श्री गोकर्ण शोध, कला एवं संस्कृति संस्थान ने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए मितौलगढ़ के मितौली नरेश महाराज लोने सिंह अहबन से जुड़ी चार दुर्लभ पांडुलिपियां जिला पर्यटन विभाग को हस्तांतरित की हैं।
विज्ञापन

संस्थान के सचिव मिलिंद शुक्ला ने बताया कि संस्थान मंदिरों, मठों, आश्रमों, गुरुकुलों, संस्कृत पाठशालाओं, पुस्तकालयों, संग्रहालयों और निजी संस्थानों में संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान और दस्तावेजीकरण का कार्य कर रहा है। इससे जिले की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ डिजिटलीकरण में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

दुर्लभ पांडुलिपियों का हस्तांतरण जिला पर्यटन अधिकारी संजय भंडारी को संस्थान के अध्यक्ष विनायक श्रीवास्तव, सचिव मिलिंद शुक्ला, निदेशक विक्रांत सिंह परमार और प्रबंध निदेशक कमलनयन शुक्ल की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के प्रबंध निदेशक ने बताया कि हस्तांतरित पांडुलिपियों में अध्यात्म रामायण और श्रीमद्भागवत के दशम स्कंध का क्षेत्रीय भाषा में अनुवाद शामिल है। दो अन्य पांडुलिपियां खगोल और पारंपरिक ज्ञान से संबंधित हैं, जिनका अध्ययन किया जाना बाकी है।

उन्होंने बताया कि ये पांडुलिपियां महाराज लोने सिंह के वर्तमान राजपुरोहित वंशज रामशंकर दीक्षित से प्राप्त हुई हैं। संरक्षण, शोध और दस्तावेजीकरण को ध्यान में रखते हुए इन्हें शासन को सौंपा गया है।
मितौली नरेश महाराज लोने सिंह अहबन ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed