{"_id":"5f0ca6718ebc3e63666ccd08","slug":"rapidly-increasing-number-of-infected-negligence-may-be-heavy-lakhimpur-news-bly4126277178","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमितों की तेजी से बढ़ रही संख्या.. लापरवाही पड़ सकती है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमितों की तेजी से बढ़ रही संख्या.. लापरवाही पड़ सकती है भारी
विज्ञापन
बाजार में सामाजिक दूरी का नहीं हो रहा पालन। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले के हालात काफी खराब होते जा रहे हैं। संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या शहर में है। सोमवार को आई 22 लोगों की जांच रिपोर्ट में शहर के ही 16 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों में सामाजिक दूरी का बिल्कुल ख्याल नहीं रखा जा रहा है। तमाम लोग तो मास्क लगाने या मुंह ढककर चलने से भी परहेज कर रहे हैं।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगातार पैदल गश्त करती है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूलती है, लेकिन इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट ने सभी को हिलाकर रख दिया है। लॉकडाउन होने के कारण सोमवार को बाजार खुला तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खपरैल बाजार, किराना मार्केट, बर्तन बाजार, सब्जी मंडी आदि जगहों पर काफी भीड़भाड़ रही। बाजार में कहीं पर भी सामाजिक दूरी का पालन होता नजर नहीं आया। ग्राहक और दुकानदार एक दूसरे से चिपके खड़े दिखे। कई लाग तो बिना मास्क के ही सड़क से लेकर बाजार तक घूमते नजर आए। इन लोगों में पुलिस का भी कोई खौफ नहीं था। हालांकि प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बाजार में भ्रमण कर लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। बिना मास्क लगाए लोगों पर सख्ती की और उनसे भी जुर्माना वसूला।
-------------
लाउडस्पीकर से करा रहे एनाउंसमेंट
सदर कोतवाली की बाहरी दीवार पर पुलिस ने लाउडस्पीकर लगाया है। इसके अलावा पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी कोरोना से बचाव के लिए लोगों को सावधान किया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो मानने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर अब सख्ती करने के मूड में आ गई है।
विज्ञापन
------
पैदल गश्त कर सभी से लगातार ताकीद की जा रही है कि सामाजिक दूरी बनाए रखें। बिना मास्क लगाए घरों से बाहर न निकले। जो लोग नही मान रहे हैं ऐसे लोगों से अब सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
-अजय प्रकाश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली