{"_id":"66bba7ac5bb795aae105256f","slug":"rape-victim-did-not-get-justice-police-filed-final-report-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-127014-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म पीड़िता को नहीं मिला न्याय, पुलिस ने लगा दी फाइनल रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म पीड़िता को नहीं मिला न्याय, पुलिस ने लगा दी फाइनल रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस ने दो माह में ही फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। एफआर लगने की सूचना मिलने पर पीड़िता ने एसपी से मुलाकात की। दोषी पर कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है।
घटना 30 जून की बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि एक व्यक्ति उसके साथ छेड़खानी करता था। 30 जून को मौका पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ दिनों तक पुलिस मुकदमा दर्ज करने को लेकर टाल मटोल करती रही।
पीड़िता के दबाव बनाने पर पुलिस ने नौ जुलाई को तहरीर ली और 12 जुलाई को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से लेनदेन करते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। बिना गिरफ्तारी महज दो महीनों में ही फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने तिकुनिया थाना पुलिस पर दस हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। फिलहाल एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।