फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rape case filed against constable posted in police line

Lakhimpur Kheri News: पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Jul 2023 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rape case filed against constable posted in police line
लखीमपुर खीरी। कानपुर में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती ने पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि वह मूल रूप से औरैया की रहने वाली है। कानपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन

बीते वर्ष आरक्षी निशांत यादव जो कि इस समय पुलिस लाइन खीरी में तैनात है, उसने फेसबुक आईडी से नंबर निकालकर उसे मेसेज भेजना शुरू किया। उस समय आरक्षी निशांत कानपुर में 37वीं वाहिनी पीएसी में तैनात था। बताया कि आरक्षी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसके बाद आरक्षी 6 जनवरी को उसके कमरे पर पहुंच गया और जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

छह जनवरी को ही इस संबंध में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि बाद में महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच आरक्षी लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में आ गया। युवती ने आरोप लगाया कि आयोग में शिकायत के बाद 22 मई को कानपुर में उसके बयान दर्ज कराए गए। इससे नाराज आरक्षी ने 22 मई को उसके कमरे पर पहुंचकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवती लखीमपुर पहुंची और 20 जून को एएसपी से शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दो दिन बाद 22 जून को आरक्षी पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया। इतने दिन तक पुलिस भी मामले को छुपाए रही। सोशल मीडिया में मामला वायरल होने के बाद 10 दिन बाद घटना का पता चला।



कई थानाध्यक्ष इधर से उधर
लखीमपुर खीरी। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। धौरहरा कोतवाल विवेक उपाध्याय को मैगलगंज भेजा गया है। वही प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज को पुलिस लाइन भेजा गया है। थानाध्यक्ष खीरी दिनेश कुमार सिंह को धौरहरा की जिम्मेदारी दी गई। तिकुनिया थाना अध्यक्ष राजू राव को खीरी और पस गवा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह को तिकुनिया भेजा गया है। निरीक्षक इंद्रजीत सिंह को पुलिस लाइन से पसगंवा भेजा गया है। संवादॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed