{"_id":"650897e6619a058fea0f66e8","slug":"ramlila-will-start-from-15th-in-chhoti-kashi-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-6009-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छोटी काशी में 15 से शुरू होगी रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छोटी काशी में 15 से शुरू होगी रामलीला
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। रविवार देर शाम श्रीरामलीला समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि के आवास पर श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सर्वसम्मति से 15 अक्टूबर से श्रीरामलीला महोत्सव के आयोजन के शुभारंभ की तिथि घोषित की गई।
इसमें 25 अक्तूबर को रावण वध दशहरा मेला और 26 अक्टूबर को राजगद्दी के साथ श्रीरामलीला का समापन होगा। इसमें शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक रामलीला का मंचन और रात 8:00 बजे से 12:00 बजे तक रासलीला का मंचन किया जाएगा। महोत्सव में महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग बैठने का प्रबंध किया गया है।
बैठक की अध्यक्षता पौराणिक शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि और संचालन पंकज गुप्ता ने किया। इस मौके पर केशव अग्रवाल, रमेश चन्द बाजपेयी, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, विनोद स्वर्णकार, अरविंद गुप्ता, आनंद सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद