फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ramleela

भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी

Fri, 11 Oct 2019 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
ramleela
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड स्थित बंधन गेस्ट हाउस में हो रही श्रीराम कथा में कथा व्यास अंजनी शरण ने श्रीराम जन्म प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

श्रीराम कथा में कथा व्यास अंजनी शरण ने बताया कि श्रीराम चरित मानस पूरा जीवन दर्शन है। भगवान श्रीराम ने जनकल्याण के लिए अवतार लेकर मानव जीवन के मर्यादित आदर्श को प्रस्तुत किया है। कथा व्यास ने वाद्य यंत्रों की धुनों पर चौपाई-
विज्ञापन

भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी,
लोचन अभिरामा तनु घनश्यामा निज आयुध भुज चारी,
भूषण बनमाला नयन बिसाला सोभा सिंधु खरारी के माध्यम से श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुनाया तो श्रोता झूम उठे।
उन्होंने कहा कि यदि कोई मनुष्य सच्चे मन, विश्वास और श्रद्धाभाव से श्री श्रीरामचरित मानस की चौपाइयों का पाठ करेगा तो उसे कार्य में सफलता मिलेगी।
सुफल मनोरथ होयं तुम्हारे। रामु रखनु सुनि भए सुखारे।
श्रीराम कथा में हारमोनियम पर श्याम जी मिश्र, तबला पर दिनेश कुमार और सहयोगी गायक मुकेश, चंदन सक्सेना ने साथ दिया। इस मौके पर अनिल मिश्र, सरोज मिश्र, प्रबल अवस्थी, मुनेंद्र शुक्ला, सुरेशचंद्र मिश्र, हरिओम मिश्र, सुरेश शुक्ला संदेश, मुनेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed