{"_id":"b1b41dad3f9de8c7a63525c84452be1e","slug":"ram-temple-resolved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम मंदिर बनाने का संकल्प लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम मंदिर बनाने का संकल्प लिया
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल और शिवसेना सहित विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर शौर्य दिवस मनाया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन किए गए और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शहर के सुभाष पार्क में शौर्य दिवस मनाया। यहां हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड पाठ और आरती की। इसके बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया। यहां शिलापूजन से लेकर बाबरी मस्जिद का ढांचा ढहाने तक के गवाह रहे विहिप के राजकुमार त्रिवेदी और कवि अनिल अमल को बजरंगदल के जिला प्रभारी अनुज तिवारी और सह संयोजक आलोक मिश्रा ने माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों पर मोटर साइकिल रैली निकाली। इस मौके विहिप के विभाग संयोजक आचार्य संजय मिश्र ने कहा कि 6 दिसंबर को विवादित ढांचा रामभक्तों ने ढहा दिया था। यह हमारे लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में वकील राजकुमार त्रिवेदी, नंद किशोर अग्रवाल, प्रोफेसर विजय गुप्ता, नरेशचंद गुप्ता, अनुज चतुर्वेदी, राजेश, मोनू मिश्रा, आशू, दीपक पुरी, आशीष श्रीवास्तव और अजय सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
इनके अलावा शिवसेना जिला इकाई ने मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान में शौर्य दिवस मनाया। यहां राममंदिर के लिए बलिदान हुए शिवसैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिला प्रमुख विद्यासागर त्रिपाठी ने कहा अयोध्या में विवादित ढांचा शिवसैनिकों ने ढहाया था शिवसैनिक ही भगवान श्रीराम का मंदिर बनाएंगे। पूर्व प्रदेश सचिव राकेश अवस्थी भवानी ने कहा कि हिंदू महासभा के अध्यक्ष कमलेश तिवारी का जिसने सिर कलम करने की घोषणा की है उसकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा शिवसैनिक कमलेश तिवारी को बचाने के लिए हर प्रयास करेंगे। बैठक में जिला प्रमुख विद्यासागर त्रिपाठी, रोशनलाल गुप्ता, शत्रोहन लाल, हनुमान मिश्रा, अशीष गुप्ता, संतोष सिंह, किसान सेना प्रमुख राजेश गौड़, मीडिया प्रभारी राजेश बैसवार, पूर्व जिला प्रमुख सत्येंद्र वाजपेयी और उमाशंकर पांडे आदि उपस्थित थे। इसके अलावा हिंदू युवा वाहिनी सहित विभिन्न संगठनों ने शौर्य दिवस मनाया।
विज्ञापन
मोहम्मदी। कस्बे के मां छोटी देवी मंदिर परिसर में शिवसैनिकों ने शौर्य दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिहर दास अनपढ़ तथा संचालन सूरज गुप्ता ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव अवनीश श्रीवास्तव ने अयोध्या में भगवान राम का मंदिर एवं गोवंश की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ध्रुव कुशवाहा, केशवराम गुप्ता, संजीव शुक्ला, अशोक कुमार, वेद प्रकाश वाजपेयी, दिनेश कुमार, भगवान शरण, धर्मेंद्र, रमाकांत, मुकेश वर्मा, राजेंद्र सक्सेना, हंसराम, विमलेश कुमार, रामपाल, राजेंद्र राज, रघुनंदन, रामकुमार, ठाकुर प्रसाद, रामबाबू मिश्रा आदि मौजूद रहे।