{"_id":"674cad60d8e93ad0cc043e57","slug":"ram-raj-sat-in-trailoka-everyone-became-happy-and-mourned-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-134285-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राम राज बैठे त्रैलोका, हर्षित भए गए सब शोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राम राज बैठे त्रैलोका, हर्षित भए गए सब शोका
विज्ञापन
उचौलिया। रावण वध के पश्चात रविवार को श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन किया गया और राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर होते से पनाहपुर मार्ग, वनकागांव मार्ग पर देवीस्थान मंदिर होते हुए रामलीला मैदान में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में डीजे के साथ रामभक्त नाचने-गाते चल रहे थे। श्रीराम के भक्तिगीतों से वातावरण राममय हो गया। जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गांव में शोभायात्रा का ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर स्वागत किया।
शोभायात्रा में प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह, रामलीला निर्देशक अतुल सक्सेना, कलाकार शंभू कुशवाहा, रामवीर कुशवाहा, गोधन कुशवाहा, इंद्रपाल प्रजापति, अध्यक्ष चंदन गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, श्रृंगारकर्ता जगमोहन विश्वकर्मा, सर्वेश विश्वकर्मा, रामजी गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, श्यामजी आदि लोग शामिल हुए।