फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RAM prices overwhelmed the audience listening to the boatman dialogue

राम केवट संवाद सुन दर्शक हुए भाव विभोर

Mon, 19 Oct 2015 11:12 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 19 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
RAM prices overwhelmed the audience listening to the boatman dialogue
शहर की ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार को राम वन गमन की लीला का मार्मिक मंचन किया गया। नदी को नाव से पार कराने के लिए केवट का राम के पैर धोने का आग्रह और इसके लिए हुए राम केवट संवाद सुनकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। केवट के आग्रह में छिपी भक्ति की भावना को भगवान राम ने अच्छी तरह समझा। केवट ने न केवल राम के चरण पखार कर अपने जीवन को धन्य किया बल्कि चतुराई से उनसे पुन: आने का वचन भी ले लिया।
विज्ञापन

स्थानीय सेठ घाट पर हुई इस लीला को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। लक्ष्मण और सीता के साथ वन को जाते हुए राम ने जब केवट से नदी पार कराने का आग्रह किया तो उसने बिना चरण धोए अपनी नाव पर बिठाने से मना कर दिया। कहा, जब एक पत्थर को स्पर्श करने से वह एक नारी में बदल गई, नाव तो लकड़ी की बनी हुई है। इसके नारी बनने में कितनी देरी लगेगी। कहा- छ़ुवत शिला भइ नारि सुहाई, पाहन ते न काठ कठिनाई। भगवान राम केवट के आग्रह में छिपी भावना को तुरंत भांप जाते हैं। और केवट को अपने पांव पखारने की अनुमति दे देते हैं।
विज्ञापन

नदी पार करने के बाद जब भगवान राम केवट को उतराई में अपनी मुद्रिका देने लगते हैं तो केवट उतराई लेने से मना कर देता है कहता है कि भव सागर के पार उतारने वाले प्रभु को आज नदी पार कराने का सौभाग्य मिला है इससे बड़ा पुरस्कार और क्या हो सकता है। राम के जिद करने पर वह लौटते समय उतराई लेने को कहता है। राम एक बार फिर उसकी भक्ति के कायल हो जाते हैं। वह समझ जाते हैं कि राम दोबारा दर्शन करने की इच्छा के तहत वापसी पर उतराई लेने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राम और केवट का संवाद देख मौजूद दर्शक भाव विभोर हो उठे। पात्रों ने बड़े ही प्रभावशाली ढंग से मंचन किया। इस लीला ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। शहर की इस ऐतिहासिक रामलीला को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed