फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ram Mandir: Festivities begin across the district... Worship performed in temples

राम मंदिर : जिले भर में उत्सव शुरू... मंदिरों में हुआ पूजन-वंदन

Mon, 15 Jan 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir: Festivities begin across the district... Worship performed in temples
सदर चौराहे पर ​​स्थित हनुमान मंदिर में पूजन करने पहुंचे एडीएम संजय कुमार सिंह-स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में 14 जनवरी से उत्सव शुरू हो गया। श्रीराम और उनके अनन्य सेवक वीर हनुमान के मंदिरों में रविवार से रामायण, सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, रामनाम संकीर्तन आदि कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। यह कार्यक्रम अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा तक चलेंगे।
विज्ञापन


रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सिंह शहर के सदर चौराहे पर स्थित प्राचीन सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां पर दर्शन-पूजन कर विधि विधान से अखंड रामायण पाठ की शुरुआत की। पर्यटन सूचना अधिकारी सुचित्त चौधरी की अगुवाई में सूचना एवं जनसंपर्क व संस्कृति विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल ने वाद्य यंत्रों के साथ अखंड रामायण पाठ की शुरुआत की। तय रोस्टर के मुताबिक तहसील व ब्लॉक स्तर पर प्राचीन मंदिरों में रामायण, सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, रामनाम संकीर्तन आदि कार्यक्रमों की रविवार से शुरुआत की गई है। इसके लिए जिले को शासन से 15 लाख रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन



हर घर, देव मंदिर में मनाएं दीपोत्सव
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि 22 जनवरी राष्ट्रीय उत्सव की तिथि है। श्रीरामोत्सव पर हर घर, देव मंदिर में दीपोत्सव मने। हर कस्बे, हर गांव, हर परिवार और हर व्यक्ति की इसमें सहभागिता अपेक्षित है। ग्राम प्रधान इसके लिए खुद प्रयास करने के साथ हर ग्रामवासी को जागरूक करें, उन्हें स्वच्छता का महत्व समझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुड़िया महंत मंदिर में ''रामायण'' का प्रसारण
शहर के मुड़िया महंत मंदिर मिश्राना में रविवार से रामायण सीरियल का प्रसारण शुरू हुआ। श्री राजगोपाल मंदिर ट्रस्ट की रिसीवर एसडीएम श्रद्धा सिंह की अगुवाई में प्रोजेक्टर के जरिये रामानंद सागर की 40 साल पुराने और लोकप्रिय टीवी सीरियल ''रामायण'' का प्रसारण शुरू कराया गया। यह प्रतिदिन तय समय शाम 05 बजे से रात्रि 09 बजे तक 22 जनवरी तक प्रसारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed