{"_id":"65a6cefce90818d1120cef45","slug":"ram-devotees-going-from-almora-to-ayodhya-welcomed-in-gola-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-13097-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अल्मोड़ा से अयोध्या जा रहे रामभक्तों का गोला में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अल्मोड़ा से अयोध्या जा रहे रामभक्तों का गोला में स्वागत
विज्ञापन
अल्मोड़ा से अयोध्या जा रहे श्री राम भक्तों का स्वागत करते नगरवासी-संवाद
गोला गोकर्णनाथ। अल्मोड़ा से साइकिल से अयोध्या दर्शन के लिए निकले रामभक्तों का गोला पहुंचने पर स्वागत किया गया।
अल्मोड़ा निवासी मोहन सिंह भंडारी, मनोज राणा और राहुल शाह ने बताया कि वह 5 दिन पूर्व भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए साइकिल से अयोध्या के लिए निकले हैं। सोमवार की देर शाम छोटी काशी पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए यही नीलकंठ मैदान स्थित रैन बसेरे में रात्रि प्रवास किया और मां अन्नपूर्णा रसोई में भोजन किया है। वह अल्मोड़ा से गोला तक 400 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। 23 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे।
16 एलकेएच 30
धौरहरा क्षेत्र में धार्मिक कार्यों का शुभारंभ, हुआ कीर्तन-भजन
धौरहरा। कस्बे के सदर बाजार रामनवमी मंदिर परिसर में संगीतमयी सुंदरकांड के साथ मंगलवार को मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। यह संगीतमयी पाठ हर दिन 22 जनवरी तक चलेगा। तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल, राजस्व निरीक्षक रामकुमार, लेखपाल रामेन्द्र अवस्थी आदि मौजूद रहे। उधर, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के छोटे बड़े 15 मंदिर परिसर की साफ सफाई व सजाने संवारने का काम जारी है। संवाद
मंदिरों में चला स्वच्छता अभियान
मोहम्मदी। संगठन के निर्देश पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने तीसरे दिन रोडवेज बस स्टैंड के भीतर मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर की साफ-सफाई की। नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने बताया की मंदिरों पर स्वच्छता अभियान 22 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान नगर के सभी मंदिरों पर क्रमबद्ध ढंग से साफ सफाई भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी। राम मोहन रस्तोगी, रवि शुक्ला,मनोज गुप्ता सुशील वर्मा अंकित मिश्रा, संजीव महरोत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
घर-घर बांटे पूजित अक्षत, दिया अयोध्या का न्योता
फरधान। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व पूजित अक्षत घर-घर पहुंचाने का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को भाजपा के युवा नेता तुषार त्रिवेदी, टोनी मिश्र ने अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर लोगों को पूजित अक्षत निमंत्रण पत्र एवं श्रीराम मंदिर का चित्र भेंट कर आमंत्रित किया।आसपास के गांव धौरहरा खुर्द, नरदवल, कैमहरा, राजेपुर, नयागांव समेत कई गांवों भ्रमण पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र वितरित किए। संवाद
जडौरा के सागर दास बाबा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव शुरू
ममरी। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गोला विधायक अमन गिरि, प्रधान के पति आशीष मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्र आदि ने जड़ौरा के सागर दास बाबा मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर सजावट की। अभियान में कई ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मंदिर में भजन-कीर्तन किया गया। सामूहिक खिचड़ी भोज का भी आयोजन हुआ। संवाद