फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Raksha Bandhan is celebrated in schools and colleges

स्कूल और कॉलेजों में मनाया गया रक्षाबंधन

Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan is celebrated in schools and colleges
rakhi - फोटो : amar ujala
- डा. हेडगेवार शिशु मंदिर की छात्राओं ने एसएसबी जवानों की बांधी राखी
विज्ञापन

- छात्रों ने पेड़ पौधों को राखी बांध कर वृक्षों की रक्षा का लिया संकल्प

जिले भर के स्कूल-कालेजों में रक्षाबंधन धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्या मंदिर में छात्राओं ने गुरुजनों को राखी बांधी। वहीं अन्य कालेज के छात्र-छात्राओं ने पेड़ पौधों को रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। डा. हेडगेवार  सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने एसएसबी सेक्टर मुख्यालय पर जाकर जवानों का तिलक कर राखी बांधी। सनातन धर्म बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या शिप्रा बाजपेई और शिक्षिका निधि द्विवेदी ने छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की पौराणिकता, पवित्रता और महत्ता के बारे में बताया। वहीं संचालिका हीरा सिंह ने छात्रों को रानी कर्मवती और हुमायूं तथा प्रधानाचार्य रवींद्र तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण और द्रोपदी का प्रसंग सुनाकर रक्षाबंधन त्योहार मनाए जाने की जानकारी दी। इसी तरह अजमानी पब्लिक स्कूल में प्लेग्रुप के छात्रों को राखी बांधी गई। वहीं सीनियर कक्षा के छात्रों ने सेव अर्थ एवं सेव ट्री को लेकर पत्तियों से बनी राखियां पेड़ पौधों को बांधी। संचालन गुंजन, सारिका ने किया। वहीं ग्रीन फील्ड एकेडमी की सभी शाखाओं में नर्सरी से कक्षा पांच के छात्रों ने राखियां बनाकर बहनों के प्रति प्रेम प्रकट किया। इस मौके पर प्रबंधक गिरीश मिश्रा, विपुल गुप्ता, केजी सक्सेना, पंकज उत्प्रेती, रागिनी गुप्ता मौजूद रहीं। सिटी मांटेसरी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए लोगों को रक्षाबंधन का पर्व सुरक्षाबंधन के रूप में मनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्रों ने साइकिल, मोटर साइकिल, नल, एलपीजी सिलेंडर एवं पेड़ पौधों को राखी बांधी। संचालक विशाल सेठ ने छात्रों को पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाया। 
ओयल। नेशनल पब्लिक स्कूल में रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य एसके अवस्थी एवं सहायक निदेशिका तनु गुप्ता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। 
विज्ञापन

बांकेगंज। क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर, बांकेगंज प्रथम एवं द्वितीय, ढाका, हरदुआ, कुकरा, पकरिया, सुरजनपुर, नारंग, लक्ष्मीपुर, खुटार, प्रतापुर, अर्जुनपुर, छत्तीपुर, सोहनरा भूड़, सौखिया, भरिगवां में छात्राओं ने छात्रों के माथे पर तिलक करके उन्हें राखी बांधकर मिठाई खिलाई। इस मौके पर बीईओ विनोद गौतम, न्याय पंचायत प्रभारी मुकेश वर्मा, प्रेमचंद्र, सुभाष सक्सेना, अमृता पांडे मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। त्रिलोक गिरि मार्ग स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधने के बाद हुई मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें सीनियर वर्ग से शिवानी प्रथम, प्रीती द्वितीय, रुचि सिंह और श्रद्धा तृतीय, जूनियर वर्ग से अंजली वर्मा प्रथम, प्रतिभा, काव्या द्वितीय, पारुल, उदिता तृतीय, प्राइमरी वर्ग से शिवी गुप्ता प्रथम, उम्मे एमन द्वितीय और आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष रमेशचंद्र दीक्षित, प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा, संजीव कुमार दीक्षित, पंकज शुक्ला, रवि प्रकाश दीक्षित, अंकिता, वंदना, लवलेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। साथ ही नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर, स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर, कमला मेमोरियल स्कूल, मां शारदे विद्या मंदिर, नवोदय इंटर कालेज, शारदे ज्ञान मंदिर, पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर आदि विद्यालयों में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

रक्षाबंधन पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता
गोला गोकर्णनाथ। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर हुई रक्षाबंधन चित्रकला प्रतियोगिता में 110 बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कृष्णा वाटिका में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों के 110 छात्राओं ने भाग लेकर रक्षाबंधन पर्व के विषय पर रंग उकेरकर भाई बहन के प्रेम को दर्शाकर अपनी प्रतिभाग का प्रदर्शन किया है। इस मौके पर प्रतियोगिता आयोजक पवन गुप्ता, नवनीत वर्मा, फरीद अहमद, शुभम कनौजिया, मुनीष अवस्थी, गगन गुप्ता, सुभाष गुप्ता, जैनब खान आदि मौजूद रहे।

राखी बनाने की प्रतियोगिता में रिचा अग्रवाल रहीं अव्वल
लखीमपुर खीरी। रोटरी क्लब लखीमपुर खीरी की महिला रोटेरियन ने सावन महोत्सव का आयोजन मारवाड़ी मंदिर में किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। इनोवेटिव बिंदी लगाने की प्रतियोगिता में रचना अग्रवाल तो हस्तनिर्मित राखी बनाने की प्रतियोगिता में रिचा अग्रवाल प्रथम स्थान पर रहीं। चिमटी लगाओ गेम में कुसुम नागर विजेता रहीं तो बैगन गेम प्रतियोगिता में अरुणा अग्रवाल प्रथम रचना अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। नीतू अग्रवाल, अरुणा अग्रवाल और नेहा अग्रवाल की नृत्य में विशेष सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन सीमा अग्रवाल ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका ऊषा अग्रवाल और संगीता अग्रवाल ने निभाई। कार्यक्रम में रिचा अग्रवाल, रचना अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रोचना अग्रवाल, अनीता मेहरोत्रा, नीतू अग्रवाल, कुसुम नागर, अरुणा अग्रवाल, चंद्रकला अग्रवाल, उमा पोद्दार, नेहा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। 
मोहम्मदी। नगर के बचपन ए प्ले स्कूल में छात्राओं ने बच्चों ने हाथों में राखी बांधकर मिठाई खिलाई। इस मौके पर प्रबंधक आशीष मिश्रा, संरक्षक राजेंद्र शर्मा सहित सभी टीचर्स मौजूद रहीं।
इसके अलावा ब्लाक रोड स्थित न्यू एनटीआई पब्लिक स्कूल में भी रक्षाबंधन मनाया गया। यहां हुई राखी प्रतियोगिता में पायल प्रथम, गरिमा ओझा द्वितीय तथा आकांक्षा तृृतीय रहीं। नगर के टीपीआरएस स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा एक में श्रेया सिंह, समृद्धि वर्मा, अंशदीप, कक्षा मरलीन कौर, ऋषि, नमनप्रीत, कक्षा तीन में काव्या मिश्रा, गगनदीप, भाव्या मिश्रा क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय रहीं। इसके अलावा विक्रमजीत सिंह, गार्गी, दीक्षा, हुबैबा, अंशिका, सैफ, तान्या, शगुन आदि का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। प्रबंधक आनंद गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार सक्सेना ने सभी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सभी टीचर्स मौजूद रहीं।
पलियाकलां। दि इंडियन एकेडमी स्कूल में जूनियर सेक्शन के प्ले ग्रुप से कक्षा केजी तक के बच्चों ने रक्षा बंधन का पर्व मनाया। प्रधानाचार्य उषा इमैन्युअल तथा प्राइमरी सेक्शन की कक्षा अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। प्रबंधक उमेश गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

इधर बुधवार को पलिया के दुधवा रोड स्थित मार्डन मदरसा मिफ्ताहुल उलूम में रक्षाबंधन हुआ। एमडी वसीम उस्मानी ने कहा की मदरसे में जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन का पर्व मनाकर हिंदू मुस्लिम भाई की एकता की मिसाल कायम की है।  प्रधानाचार्य मंजूर हुसैन खां, शमा प्रवीन, सबा उस्मानी, हाफिज राशिद, अरशद खां, रुखसाना बानो, रफत, मोनी शर्मा आदि ने बच्चों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed