फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rakhi will be distributed on Sunday on the day of Rakshabandhan

रक्षाबंधन के दिन रविवार को भी होगा राखी का वितरण

Wed, 18 Aug 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rakhi will be distributed on Sunday on the day of Rakshabandhan
लखीमपुर खीरी। बहनों के स्नेह धागों को दूर दराज रह रहे उनके भाइयों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने खास तैयारियां की हैं। राखी भेजने के लिए डाक विभाग खूबसूरत राखी लिफाफा उपलब्ध करा रहा है। यही नहीं इस बार रक्षा बंधन रविवार को होने के कारण डाक विभाग ने रविवार को भी डाक वितरण कराने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर हर साल डाक विभाग कुछ नया करने का प्रयास करता है। इस साल डाक विभाग एक खूबसूरत, लैमिनेटेड, वाटर प्रूफ लिफाफा उपलब्ध करा रहा है। यह लिफाफा सभी डाकघरों में मात्र दस रुपये मूल्य में बेचा जा रहा है। लिफाफा सुंदर और सुरक्षित होने के कारण इसकी काफी मांग है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधान डाकघर में आए 1000 लिफाफे एक सप्ताह से भी कम समय में बिक गए। मंगलवार को लिफाफे लेने के लिए आने वाले लोगों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर नरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पिछले सप्ताह राखी पोस्ट करने वालों की भीड़ एकाएक बढ़ गई थी। इसकी वजह से रजिस्ट्री के लिए दो काउंटर खोलने पड़े थे। हालांकि अब स्थिति सामान्य है। इस सोमवार से सामान्य दिनों की तरह ही भीड़ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार रक्षा बंधन रविवार के दिन पड़ रहा है। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद डाक विभाग ने राखी डाक वितरण की विशेष व्यवस्था की है। डाक विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि राखी डाक अपने गंतव्य तक सुरक्षित और समय पर पहुंचे। इसके लिए रविवार को पोस्टमैन की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

पोस्टर मास्टर ने बताया कि आम तौर पर महिलाएं भाइयों के लिए राखी के साथ गिफ्ट भेज रही हैं। और भाई भी बहनों के लिए उपहार के पार्सल भेज रहे हैं। इन पार्सल को भी समय पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed