फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rakesh Tikait in Lakhimpur Kheri reiterated sacking and arrest of Union Minister or else there will be agitation

लखीमपुर खीरी: राकेश टिकैत ने दोहराया, केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तारी वरना जारी रहेगा आंदोलन

Tue, 12 Oct 2021 05:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 12 Oct 2021 05:06 PM IST
सार

उन्होंने कहा है कि मंत्री अजय मिश्र और उनके बेटे आशीष मिश्र को तराई के बजाय आगरा जेल में भेजा जाए ताकि उनसे अच्छी तरह से पूछताछ की जा सके।

विज्ञापन
Rakesh Tikait in Lakhimpur Kheri reiterated sacking and arrest of Union Minister or else there will be agitation
श्रद्धांजलि सभा में राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को फिर कहा है कि हमारा आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। सरकार को केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त कर गिरफ्तार करना चाहिए वर्ना हमारा आंदोलन जारी रहेग। वे लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड में मारे गए पांच लोगों की याद में मंगलवार को अंतिम अरदास में शामिल होने आए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री और उनके बेटे को तराई के बजाय आगरा जेल में भेजा जाए ताकि उनसे अच्छी तरह से पूछताछ की जा सके। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की गिरफ्तारी को रेड कारपेट गिरफ्तारी बताया। अंतिम अरदास के कार्यक्रम में पंजाब, हरियाण, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई किसान सम्मिलित हुए।
विज्ञापन


राकेश टिकैत इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कई बार उठा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed