फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rajiv Gandhi''s death anniversary tribute by Congressmen

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 21 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 21 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi''s death anniversary tribute by Congressmen
राजीव - फोटो : अमर उजाला
- देश की तरक्की में राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की तरक्की में राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा। 
उन्होंने कहा कि देश में कंप्यूटर युग की शुरुआत राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल में हुई थी। हर हाथ में मोबाइल और कंप्यूटर उन्हीं की देन है। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोकर रखा। देश की सेवा करते हुए उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने पंचायती राज अधिनियम में संशोधन कर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुजीता कुमारी, शकील अयूबी, मोहम्मद कामिल, डीके दीक्षित पंकज, रवि गोस्वामी, आशुतोष पांडेय, मनजीत कौर, रामगुनी, संजय गोस्वामी, उमेश गुप्ता, संजय रावत, नीरज बाजपेयी, शत्रोहन लाल वर्मा, सत्यधर गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, मोहम्मद शब्बन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। नगर पालिका स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कांग्रेस कार्यालय पर नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री श्री गांधी की 25वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसमें कांग्रेसियों उनके जीवन पर प्रकाश भी डाला। इसमें  वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र गर्ग, अमर गुप्ता, बलराम गुप्ता, अजय दरोगा, रामलखन सिंह, दिनेश जिंदल, सुखविंदर कौर, विनोद गर्ग आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed