फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   'Rajiv Gandhi's contribution is Communal Revolution'

‘राजीव गांधी की देन है संचार क्रांति’  

Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
'Rajiv Gandhi's contribution is Communal Revolution'
पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को याद किया
विज्ञापन

जिले भर में कई जगह हुए कार्यक्रम

शहर कांग्रेस कमेटी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि राजीव गांधी की सोच भारत को अग्रणी देशों की गिनती में शामिल कराने की थी। उन्होंने युवाओं को 18 साल की उम्र में मताधिकार के प्रयोग का अधिकार दिया। संजय गोस्वामी ने कहा कि भारत में संचार क्रांति लाने का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। कंप्यूटर मोबाइल और संचार क्रांति राजीव गांधी की देन है। वह राष्ट्र को ताकतवर बनाना चाहते थे, देश को युवा शक्ति को सौंपना चाहते थे। 
इस मौके पर रमाकांत गुप्त, पंकज दीक्षित और मोहन चंद्र उप्रेती, रवि प्रताप सिंह, राजीव अग्रिहोत्री, हफीज खां, रवि गोस्वामी, आयुष श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में गौरव सिंघल, केके दीक्षित, दीपक बाजपेयी, कामिल, लतीफ आजम, इरफान किदवई, राजेंद्र गुप्ता, इम्तियाज अली, जगदंबा प्रसाद, राजकुमार, राजेंद्र अवस्थी, सत्यधर गुप्ता, कृष्णा गोस्वामी, पुनीत बाजपेई, अंजुमकद्र उस्मानी, रामू रस्तोगी, तौहीद खान, फैज अब्बासी और शहनाज अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रह्लाद पटेल के भारत भूषण कॉलोनी स्थित आवास पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज भी उनके जैसे नेता की जरूरत है। ताकि उनके सपनों का सच्चा भारत बन सके। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार वर्मा, नगराध्यक्ष शफी आगा, शिव भगवान रघुनायक, आदेश पटेल, अंशू पटेल, प्रशांत विक्रम सिंह, गौरव मिश्र, इसरार अली, फकीर मोहम्मद, रमेशचंद सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed