{"_id":"6536b88ff65e26003c0745ef","slug":"rajapur-crossing-may-be-closed-for-two-months-from-november-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-8134-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवंबर से दो माह के लिए बंद हो सकती है राजापुर क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवंबर से दो माह के लिए बंद हो सकती है राजापुर क्रॉसिंग
विज्ञापन
राजापुर मे निर्माणाधीन ओवरब्रिज स्रोत: संवाद
लखीमपुर खीरी। राजापुर क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज निर्माण कार्य ने जहां रफ्तार पकड़ी है, वहीं सुविधाजनक सफर के लिए वाहन चालकों को कुछ दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर के पहले सप्ताह में राजापुर क्रॉसिंग के पास आवागमन बंद किया जा सकता है। वाहनों को दूसरे मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। यह डायवर्जन करीब दो माह तक रहने की संभावना है।
शहर में राजापुर क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज में रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर रखने का काम बाकी है। पिलर बनाए जा रहे हैं। क्रॉसिंग के पास से गुजरने वाले वाहनों को रोक-रोककर निकाला जा रहा है। गर्डर रखे जाने के समय इस रोड पर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। यातायात पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी वैकल्पिक रास्तों की तलाश कर रहे हैं। कुछ मार्ग चिह्नित भी किए गए हैं।
रामापुर से महेवागंज की ओर जाएंगे भारी वाहन
यातायात एसआई मनीष पाठक ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में राजापुर क्रॉसिंग के पास आवागमन रोका जाना प्रस्तावित है। इस रूट के वाहनों को किन रास्तों से निकाला जाएगा, इस पर विचार हो रहा है। रामापुर में उल्ल नदी पुल के पास से महेवागंज जाने वाली सड़क पर भारी वाहनों को निकाला जाएगा। इस रोड पर पड़ने वाले तीन गांवों में सड़क निर्माण हो रहा है। काम पूरा हो जाने के बाद वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, राजापुर चौराहे से खीरी की ओर से सीतापुर रोड पर निकली सड़क से छोटे वाहनों को निकाले जाने की योजना है। अन्य मार्ग भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
डायवर्जन रूट लागू करने का प्रस्ताव तो है, लेकिन जब तक हमारा काम चल सकता है, रूट डायवर्जन लागू नहीं होगा। अनावश्यक रूप से जनता को परेशान करने का इरादा नहीं। अंतिम स्थिति के लिए यह विकल्प खुला रहेगा।
शुभ नारायण, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग