फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rainwater will be saved in the Shiva temple corridor

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर कॉरिडोर में सहेजा जाएगा वर्षा जल

Mon, 08 Jun 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rainwater will be saved in the Shiva temple corridor
कॉरिडोर में परिक्रमा पथ की छत में लगाई जा रही फाल्स सीलिंग। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर में निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में भूमिगत जल संचयन का प्रबंध किया गया है। इसके लिए तीन स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही कॉरिडोर को आकर्षक स्वरूप भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

69.17 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल सावन से पहले जून के अंत तक निर्माण पूरा करने का प्रयास कर रही है। रिटेनिंग वॉल पर भगवान शिव से जुड़ी कलाकृतियां और शिव स्तोत्र मंत्र उकेरे जा रहे हैं। वहीं परिक्रमा पथ के स्तंभों पर नक्काशीदार पत्थर लगाए जा रहे हैं तथा मेहराबों के साथ छत में फाल्स सीलिंग लगाई जा रही है।
विज्ञापन

कॉरिडोर में जल संरक्षण के लिए तीन स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार किए जा रहे हैं। शिव मंदिर और अन्य मंदिरों से निकलने वाले जल को फिल्टर कर प्रवाहित करने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकर्ण तीर्थ में जल भरने और निकालने के लिए पंप तथा जल शोधन के लिए ऑक्सीडेशन प्लांट की व्यवस्था की गई है। साथ ही गोकर्ण तीर्थ के धरातल को समतल किया जा रहा है।
कार्यदायी संस्था के जेई अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सावन से पहले जून के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed