फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain: Relief from heat... Waterlogging and power cuts become a problem.

बारिश : गर्मी से राहत... जलभराव और बिजली कटौती बनी आफत

Thu, 12 Sep 2024 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rain: Relief from heat... Waterlogging and power cuts become a problem.
हीरालाल धर्मशाला से तहसील मार्ग पर बारिश से हुआ जल भराव। संवाद
लखीमपुर खीरी। जनपद में बृहस्पतिवार को मौसम बदला नजर आया। तड़के बारिश शुरू हो गई, जो दोपहर तक रुक-रुककर होती रही। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन जलभराव और बिजली कटौती ने काफी परेशान किया। बारिश की वजह से लोगों का कामकाज भी ठप रहा। बाजार में दोपहर तक ग्राहक नहीं पहुंचे और अधिकांश बच्चे स्कूल नहीं जा सके। कुछ स्थानों पर बारिश से धान और गन्ने की फसल गिर गई है।
विज्ञापन

जनपद में पिछले काफी दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी, जिसकी वजह से लोग काफी परेशान थे। बुधवार की रात से मौसम बदल गया। बृहस्पतिवार तड़के बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। सुबह सात बजे तक हल्की बारिश होती रही। इसके बाद 11 से एक बजे तक तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश से निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। आपदा विभाग लखीमपुर ने बताया कि बृहस्पतिवार को पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। इधर, दोपहर के समय तेज बारिश होने से काफी लोग भीगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
आंधी-बारिश से 11 हजार लाइन के दो बिजली के खंभे गिरे
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार रात आई आंधी और बारिश से अलीगंज रोड से ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट संपर्क मार्ग पर विद्युत वितरण उपखंड गोला के फीडर नंबर पांच के अंतर्गत हाईटेंशन लाइन के दो लोहे के खंभे तार समेत गिर गए। गनीमत रही की हादसा नहीं हुआ। ग्राम पंचायत की गुप्ता कॉलोनी, इस्लामनगर सहित क्षेत्र की करीब 20 हजार आबादी की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार रात 12 से बृहस्पतिवार देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोग पानी को तरस गए। एसडीओ गोला एन. मनोस ने कहा कि तेज हवा और बरसात में 11000 केवी हाईटेंशन लाइन के दो खंभे गिर गए हैं। बरसात के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
-------------
बारिश और आंधी से गिरी धान व गन्ने की फसल
बिजुआ। बारिश से किसानों की फसलें गिर गईं, जिससे काफी नुकसान हुआ। नौसरजोगी निवासी प्रगतिशील किसान शिवकुमार ने कहा कि दस एकड़ गन्ने की फसल गिर गई है। जिससे गन्ने की पैदावार पर असर पड़ेगा। गन्ने के पौधों की जड़े उखड़ जातीं हैं, जो बाद में सूखने लगते हैं। कहा कि यही हाल धान की फसल का है। असमय बारिश व आंधी से धान की फसल भी गिर गई है। आजकल धान में फूल लग रहा है। गिरने के बाद फूल मर जाता है। पानी में गिरने के कारण पौधे सड़ जाते हैं। धान की फसल में गिरने से 80 प्रतिशत तक नुकसान हो जाता है।

-------------
मेनलाइन पर गिरा तार, 10 घंटे गुल रही बिजली
मैलानी। मेन लाइन पर जंगल में पेड़ की डाल गिरने से आधी रात को बिजली गुल हो गई, जो सुबह नौ बहाल हो सकी। गोला स्थित 132 केवी उपकेंद्र से 33 केवी उपकेंद्र पर बिजली आपूर्ति होती है। यह 33 केवी लाइन मोहरैना जंगल से होकर गुजरती है। बिजली कर्मियों के रात साढ़े ग्यारह बजे जंगल में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिर जाने से लाइन ब्रेक डाउन हो गई। कर्मियों ने डाल को हटाया, तब जाकर नौ बजे बिजली दोबारा मिल सकी। उधर, आधी रात को बिजली गायब हो जाने से गर्मी की वजह से लोग सही से सो तक नहीं सके।

हीरालाल धर्मशाला से तहसील मार्ग पर बारिश से हुआ जल भराव। संवाद

हीरालाल धर्मशाला से तहसील मार्ग पर बारिश से हुआ जल भराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed