{"_id":"6aa709d313da127134030497","slug":"rain-leaves-a-web-of-potholes-on-the-roads-responsible-exposed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-184927-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़कों पर बारिश छोड़ गई गड्ढों का जाल, जिम्मेदार बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़कों पर बारिश छोड़ गई गड्ढों का जाल, जिम्मेदार बेनकाब
Mon, 14 Sep 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
पुराने एसपी बंगला से महेवागंज जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
लखीमपुर खीरी। लगातार हुई भारी बारिश थमने के बाद सड़कों की बदहाली सामने आ गई है। शहर से गांव तक प्रमुख मार्गों पर बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई जगह जलभराव है।
गड्ढों में गिरकर कई लोग घायल भी हो चुके हैं। शहर का फ्लाईओवर भी गड्ढों से अछूता नहीं है। त्योहार में इन मार्गों पर आवाजाही बढ़ने वाली है। ऐसे में हादसों का खतरा और बढ़ गया है।
समस्या को देखते हुए दो दिन पहले लखनऊ में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहार से पहले सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए। इसके बाद स्थानीय लोनिवि अधिकारी बदहाल सड़कों को चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
शहर में फ्लाईओवर के ऊपर बड़े गड्ढे जानलेवा हो सकते हैं। बेहजम मार्ग, सैधरी बाइपास और पुराने एसपी बंगले से महेवागंज जाने वाला मार्ग जर्जर है। निघासन और पलिया जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। गोला रोड और निघासन रोड समेत कई प्रमुख सड़कों पर भी गहरे गड्ढे हैं। बारिश के बाद इनकी स्थिति और खराब हो गई है।
-- -- -- -
गहरे गड्ढों में तब्दील हुई फरधान से कैमहरा मार्ग
फरधान/मझगईं। कैमहरा से फरधान जाने वाली करीब तीन किलोमीटर सड़क जर्जर होकर गहरे-गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात का पानी भरने से परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय निवासी वीरेंद्र गुप्ता, मुकेश वाजपेई, विजय वर्मा, सतीश गौतम और मनीष गौतम ने बताया कि सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे साइकिल से गिरकर घायल हो रहे हैं।
मझगईं में पलिया-निघासन स्टेट हाईवे के 37 किलोमीटर मार्ग पर गड्ढों के सिवा कुछ नजर नहीं आता। मझगईं बस स्टॉप पर भी सड़क गड्ढों से भरी है। नौगवां बस स्टॉप के पास मेन मार्केट के सामने सड़क का नामोनिशान मिट गया है। हल्की बारिश में नौगवां में हाईवे तालाब का रूप ले लेता है। इसमें आए दिन वाहन पलट रहे हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
बंशी नगर रपटा पुल भी क्षतिग्रस्त
पलिया/खमरिया। दुधवा मार्ग का बंशी नगर रपटा पुल इसी बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण करीब तीन दिन इस अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर आवागमन बंद रहा। मार्ग बनने तक लोगों को भारी दिक्कतें रहेंगी।
खमरिया में रेहुआ से धौरहरा जाने वाली मुख्य सड़क बारिश के चलते जगह-जगह जर्जर हो गई है। गहरे गड्ढों से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। हादसे का खतरा भी बना हुआ है। संवाद
-- -- -- -- -- --
मौठीखेड़ा और भीखमपुर रोड पर भी दिक्कतें
संसारपुर/बरवर। कस्बे के पश्चिम नेशनल हाईवे नंबर 730 से जुड़ा मौठीखेड़ा और भीखमपुर जाने वाला मार्ग अत्यंत जर्जर है। जगह-जगह गड्ढे और जलभराव के कारण रोज आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
बरवर से पसगवां मार्ग गड्ढों में तब्दील है। इसका निर्माण पिछले तीन वर्षों से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किया जा रहा है, लेकिन अभी तक मात्र पत्थर ही पड़ सका है। संवाद