{"_id":"d11b8ccefc04cc51b4693ffeeae711b6","slug":"rain-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर में फिर हुई झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर में फिर हुई झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 01 Jul 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
दो दिन की बरसात के बाद एक दिन मौसम साफ रहा बुधवार की दोपहर करीब डेढ़
विज्ञापन
घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के
कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना
पड़ा। चोक पड़े नाले-नालियां उफना उठीं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर
बहने लगा।
बारिश उस समय हुई जब स्कूलों में छुट्टी होने का समय था। स्कूल छूटने पर स्कूली बच्चों को भीगते हुए स्कूल से घर वापस जाना पड़ा। अचानक बारिश शुरू होने पर लोगों ने छाया की तलाश कर शरण ली, जिन्हें सुरक्षित ठिकाना नहीं मिला वे पानी में भीगते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को घर लौटते समय हुई।
बुधवार को सुबह से मौसम साफ था, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में बादल घिर आए और करीब 12.30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इससे काम से घरों से बाहर निकले लोगों को बारिश में भीगना पड़ा। बच्चों ने इस बारिश का जमकर आनंद लिया। तापमान में एक बार फिर गिरावट महसूस की गई। कुछ देर बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई।