फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railways opened the way , canal track was Awcityhin

रेलवे ने नहीं खोला रास्ता, औचित्यहीन बनी नहर पटरी

Sun, 11 Oct 2015 07:58 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Oct 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
Railways opened the way , canal track was Awcityhin
सीतापुर रोड से शहर में आने के लिए बनाई गई नहर पटरी का एक हिस्सा औचित्यहीन हो गया है। वजह है आवास-विकास के पास नहर पटरी के एक हिस्से पर गेट लगाकर खोल दिया है, लेकिन दूसरे किनारे की पटरी के सामने ट्रैक के दोनों तरफ लोहे का एंगिल लगाकर बंद कर दिया गया है। रेलवे के रास्ता रोकने से पूरा ट्रैफिक एक तरफ की पटरी पर निकलने को विवश है। अगर कोई राहगीर भूलवश निष्प्रयोज्य पड़ी नहर पटरी पर आ जाता है तो उसे दोबारा घूमकर वापस उसी रास्ते पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा की पहल पर एक साल पहले लालपुर से रामापुर तक 12 करोड़ 66 लाख 75 हजार की लागत से नहर पटरी के दोनों किनारों पर 15.40 किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया था। नहर पटरी के निर्माण के पीछे मंशा यह थी कि शहर के बाहर जाने वाले लोगों को शहर के बीच ट्रैफिक में न फंसना पड़े और वह बाहर से ही निकल जाएं। वहीं शहर में ओवरब्रिज के निर्माण के बाद ट्रैफिक की बदहाल स्थिति से भी बचा जा सके लेकिन इस योजना के बीच में ही रेलवे ने अपना अड़ंगा लगा दिया है। नहर के दोनों तरफ सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे लाइन के दोनों तरफ रेलवे ने लोहे का एंगिल लगाकर एक हिस्से के दोनों छोरों को बंद कर दिया। चूंकि नहर पटरी का निर्माण कार्य पूरा होने की वजह से अब प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर इधर से निकल रहे हैं, लेकिन एक तरफ की पटरी बंद होने के कारण पूरा ट्रैफिक दूसरी तरफ की पटरी पर ही निकलने को विवश है। लोगों का कहना है कि इस नहर पटरी का औचित्य भी तभी है, जब दोनों तरफ के मार्ग खुले हों अन्यथा वनवे की स्थिति में आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सेक्शन इंजीनियर रेलपथ अरविंद कुमार ने बताया कि दूसरी तरफ की नहर पटरी को खोलने के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में डीएम और डीआरएम के स्तर से ही कार्रवाई होनी है। जब तक इस बारे में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं आ जाता तब तक हम कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।
विधायक प्रतिनिधि अशोक वर्मा ने बताया कि दूसरी तरफ की नहर पटरी खोलने के लिए डीएम से बात की गई है, जिसके बाद उन्होंने डीआरएम को पत्र भी लिखा है। लेकिन अब तक इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं आया है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही हैं।
जाम की समस्या और हादसे का डर
जिस तरफ नहर पटरी से लोगों का गुजरना होता है, उससे सटा ही पानी से भरा तालाब है। एक तरफ की पटरी से दोनों तरफ के राहगीरों का ट्रैफिक होने से न सिर्फ आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही बल्कि लोग हादसे का भी शिकार हो रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed