{"_id":"607c714f8ebc3e59215880da","slug":"railway-lakhimpur-news-bly444314583","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी रूट पर चलने वाली ट्रेनें निरस्त, परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैलानी रूट पर चलने वाली ट्रेनें निरस्त, परेशान हुए यात्री
विज्ञापन
मैलानी जंक्शन का मेन गेट। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए मैलानी रूट पर चलने वाली दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इस कारण मैलानी-लखनऊ-मैलानी पैसेंजर के रविवार को यहां न आने से यात्री परेशान हुए।
स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि रेल प्रशासन ने रविवार को इस रूट पर चलने वाली दोनों ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इस कारण लखनऊ-मैलानी पैसेंजर ट्रेन यहां नहीं आई। एनईआर के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि परिचालन संबंधी कारणों के चलते फिलहाल एक दिन के लिए 18 अप्रैल को ट्रेन नंबर 05086 और ट्रेन नंबर 05085 को निरस्त किया गया है। 19 अप्रैल से दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।
इधर-उधर भटकते रहे यात्री
मैलानी। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक एक दिन के लिए रविवार को पैसेंजर ट्रेन को निरस्त किए जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और वे गंतव्य को जाने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। कस्बा खीरी निवासी विनोद कुमार और निकटवर्ती ग्राम कुरियानी निवासी सतनाम गोला जाने के लिए लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार होने के लिए दोपहर एक बजे स्टेशन पहुंचे, लेकिन ट्रेन के निरस्त होने की सूचना पाकर हक्का बक्का रह गए। इसी तरह पीलीभीत जिले के ग्राम गहिया फार्म निवासी राजकुमार की विवाहित पुत्री अपने मायके से बांकेगंज जाने के लिए स्टेशन आई, लेकिन ट्रेन निरस्त होने की बात सुनकर वह भी हैरान रह गई। फिर गहरी सांस लेते हुए बोली कि अब कैसे बांकेगंज पहुंचे, क्योंकि रविवार को कर्फ्यू चलते बसों का संचालन भी लगभग बंद रहा। संवाद