फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway

रेलवे में सरकार करेगी 50 लाख करोड़ का निवेश: रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी

Wed, 28 Aug 2019 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Railway
लखीमपुर खीरी। रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी ने कहा कि मोदी सरकार रेलवे में 50 लाख का करोड़ का निवेश करेगी। इससे न केवल रेलवे की माली हालत सुधरेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

बड़ी रेल लाइन का उद्घाटन करने आए रेल राज्यमंत्री अंगड़ी ने कहा- पीएम मोदी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक कर दिया है। रेलवे भी लाइनें बिछाकर पीएम का सपना साकार करने में जुटा है। ट्रेन का उपयोग गरीबों के लिए अधिक हो, सरकार इस योजना पर काम कर रही है। ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा सबसे अहम है। गुंडे-मवाली अक्सर जबरदस्ती घुसकर रिजर्व सीटों पर जबरन कब्जा करने लगते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए रेल अफसर कार्य योजना बनाएं। ट्रेनों में गुंडागर्दी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सुरेश सी अंगड़ी ने कहा कि आस्ट्रेलिया की जितनी जनसंख्या है, उतने यात्री भारत में रोजाना ट्रेन का सफर करते हैं। मतलब, रेल में प्रतिदिन पूरा आस्ट्रेलिया सफर करता है।
विज्ञापन

ट्रेन में साफ टॉयलेट चाहिए
रेल राज्यमंत्री ने कहा कि ट्रेनों के जरनल या रिजर्व डिब्बों में टॉयलेट इतने गंदे रहते हैं, जिसको यूज करने की इच्छा नहीं होती। वह ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं कि ट्रेन के टॉयलेट सबसे ज्यादा साफ रहेंगे। इसके लिए रेल अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है। रेल के किसी डिब्बे में टॉयलेट गंदे नहीं हों। न ही उनमें से बदबू आए। रेल अफसर समय के पाबंद बने। ट्रेन भी समय से चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक यूज प्रतिबंधित
लखीमपुर में ब्रॉडगेज का उद्घाटन करने के बाद रेल राज्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी कह चुके हैं कि देश को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। बड़ी रेल लाइन बनने के बाद लखीमपुर समेत किसी भी रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक का यूज पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed