फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway employees busy preparing to run train between Mailani-Shahgarh

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-शाहगढ़ के बीच ट्रेन चलाने की तैयारियों में जुटे रेलवे कर्मचारी

Tue, 07 Nov 2023 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Railway employees busy preparing to run train between Mailani-Shahgarh
मैलानी रेलवे स्टेशन की रंगाई-पुताई करते कर्मचारी
मैलानी। नौ नवंबर को मैलानी से शाहगढ़ के बीच शुरू होने वाले रेल संचालन को लेकर रेल महकमे ने तैयारियां तेज कर दीं हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी नौ नवंबर को आयाेजित कार्यक्रम में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर संचालन का शुभारंभ करेंगे। उधर, मंगलवार को लोको पायलटों और गार्डों ने मैलानी-शाहगढ़ के बीच एलआर भी कर लिया।
विज्ञापन

नए रूट पर ट्रेन संचालन को देखते हुए लोको पायलटों और गार्डों ने मंगलवार को मैलानी से शाहगढ़ के बीच लर्निंग रूट (एलआर) किया। दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर यहां से एक इंजन से लोको पायलट गोरखनाथ, गिरीश चंद्रा, आर के मिश्रा, सहायक लोको पायलट नितिन कुमार बीआर, पीएन पासवान, गार्ड नीतिश सिंह, अनुज सक्सेना और आरजी राठौर शाहगढ़ के लिए एलआर के लिए रवाना हुए। टीम ने मैलानी-शााहगढ़ सेक्शन का दाे बार एलआर किया। हालांकि, अब तक समय सारिणी जारी नहीं हुई है। रेलसूत्रों के मुताबिक, अब तक मैलानी से शाहगढ़ के बीच पड़ने वाले स्टेशनों के टिकट भी कंप्यूटर में फीड नहीं हुए हैं।

मैलानी रेलवे स्टेशन की रंगाई-पुताई करते कर्मचारी

मैलानी रेलवे स्टेशन की रंगाई-पुताई करते कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed