{"_id":"61b4fa66153e1a503027a1eb","slug":"rail-lakhimpur-news-bly4689494130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी-बहराइच रेलखंड पर 50 दिनों के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैलानी-बहराइच रेलखंड पर 50 दिनों के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। पिछले दिनों आई बाढ़ से बंद पड़े मैलानी-बहराइच रेलखंड पर 50 दिनों के बाद ट्रेनों का आवागमन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। हालांकि, पहले दिन यात्रियों का टोटा रहा। जबकि बहराइच-मैलानी पैसेंजर आज रविवार 12 दिसंबर को बहराइच से मैलानी के लिए रवाना होगी।
शनिवार को सुबह 8:30 बजे मैलानी-बहराइच पैसेंजर यहां से रवाना हुई। लोको इंस्पेक्टर अजय कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ आरसी यादव ट्रेन के इंजन में सवार होकर कटान साइट तक गए। जबकि सहायक मंडल अभियंता लाल बहादुर स्टाफ सहित साइट पर पहले से ही मौजूद रहे। कटान साइट पर ट्रेन पहुंचने पर डेड स्टॉप कॉशन के बाद पांच किमी की गति से ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। कटान साइट से सुरक्षित ट्रेन रवाना होने पर संबंधित रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
मीटरगेज के मैलानी-बहराइच खंड के भीरा और पलियाकलां के बीच 20 अक्टूबर को शारदा नदी के बाढ़ के पानी ने दो जगहों पर जबर्दस्त कटान किया था। जिससे रेलवे ट्रैक का मैटीरियल पानी में बह गया था। रेलकर्मी तभी से अनुरक्षण कार्य में लगे हुए थे। कार्य पूरा होने पर 7 दिसंबर को ट्रैक का ट्रायल किया गया। शेष कार्य पूरा होने के बाद रेल प्रशासन ने शनिवार 11 दिसंबर से इस रूट पर ट्रेन चलाने का ऐलान किया।
विज्ञापन
पहले दिन यात्रियों का रहा टोटा
मैलानी-बहराइच रूट पर 50 दिनों बाद चली ट्रेन में पहले दिन यात्रियों का टोटा रहा। पहले दिन सिर्फ 5 टिकट मैलानी में इस ट्रेन के बिके। कारण शनिवार को ट्रेन चलने की सूचना शुक्रवार को रेलवे की ओर से दी गई। संभवत: जानकारी के अभाव में यात्रियों की कमी रही।