फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rail electrification successful between Mailani Junction and Kurraiya Halt, speed trial done at 90 speed

Lakhimpur Kheri News: मैलानी जंक्शन से कुर्रैय्या हाल्ट के बीच रेल विद्युतीकरण सफल, 90 की रफ्तार में हुआ स्पीड ट्रायल

Fri, 31 Mar 2023 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rail electrification successful between Mailani Junction and Kurraiya Halt, speed trial done at 90 speed
इलेक्ट्रिक लोको ट्रायल इंजन को रवाना करते आरवीएनएल अफसर।
मैलानी। एनई रेलवे गोरखपुर के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर पीसीईई ने शुक्रवार को मैलानी जंक्शन से कुर्रैय्या हाल्ट के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण कर स्पीड ट्रायल भी किया। नब्बे की रफ्तार से सफल ट्रायल हुआ।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था आरवीएनएल की ओर से दोपहर बारह बजे यहां रेलवे स्टेशन पर विधि-विधान से पूजा पाठ किया। इसके बाद प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर पीसीईई एके गुप्ता ने आरवीएनएल टीम के साथ निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने इस खंड में पड़ने वाले सभी समपार फाटक, स्विचिंग पोस्ट का निरीक्षण करने के साथ ही सेहरामऊ स्टेशन का गहनता से निरीक्षण किया। दो बजे निरीक्षण समाप्त होने के बाद कुर्रैय्या हाल्ट पर इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर मैलानी तक स्पीड ट्रायल किया गया। इलेक्ट्रिक इंजन अपरान्ह चार बजकर तैंतीस मिनट पर कुर्रैय्या से चलकर चार बजकर पचास मिनट पर मैलानी पहुंचा। कुल 17 किमी की दूरी तय करने में 17 मिनट का समय लगा। इस दौरान 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रॉयल हुआ।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान इज्जतनगर मंडल के एडीआरएम विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर टीआरडी वीरेंद्र यादव, सीडीएमओओ विजय कुमार यादव, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर अनुराग, आरवीएनएल के मुख्य परियोजना अधिकारी निश्चल श्रीवास्तव, प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा, केके वर्मा, कृष्ण मोहन, आरडी यादव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed