{"_id":"57e963cf4f1c1be36f573e9b","slug":"rahul-said-modi-stricken-farmers-take-cool-selfies","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल बोले, किसान त्रस्त मोदी सेल्फी लेने में मस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल बोले, किसान त्रस्त मोदी सेल्फी लेने में मस्त
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
rahul
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओयल की खाट सभा में गन्ना किसानों की समस्या पर कुछ नहीं बोले
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश के किसान बदहाल हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरों पर ओबामा संग सेल्फी खिंचाने में मस्त हैं। सोमवार को यहां ओयल की खाट सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके निशाने पर रहे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा और बिजली बिल आधा हो जाएगा। उपज का वाजिब समर्थन मूल्य भी मिलेगा। ओयल के युवराज दत्त इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित खाट सभा में राहुल गांधी पौने दो घंटे देर से पहुंचे। राहुल गांधी ने किसानों से सीधे संवाद किया। किसानों ने उन्हें गन्ना भुगतान समय से न मिलने, पानी, सड़क, मनरेगा का पैसा न मिलने आदि की समस्याएं बताईं।
55 मिनट के भाषण में राहुल ने कहा कि भाजपा 10 हजार करोड़ कर्ज वाले विजय माल्या को डिफाल्टर बताती है, जबकि छोटे-छोटे किसान जब उनकी सभा से छोड़ी गई खटिया ले जाते हैं तो कहते हैं देखो-देखो चोर हैं। उन्होंने अपने सामने खड़े किसान बैजनाथ अग्निहोत्री से गले लगते हुए कहा कि यह हमसे गले मिल रहे हैं, लेकिन हमारे पीएम किसानों से गले क्यों नहीं लग सकते। मोदी किसी मजदूर के घर क्यों नहीं जाते? उनसे समस्याएं क्यों नहीं पूछते? क्योंकि प्रधानमंत्री किसानों का दर्द समझ नहीं पा रहे। उन्हें कभी किसी ने किसान या बेरोजगार युवक से गले मिलते नहीं देखा होगा। हां, ओबामा से गले मिलते खूब देखा होगा। उन्होंने दोहराया कि सभी लोग कर्जा माफी वाला फार्म भर देना। किसानों की समस्याओं को मोदी तक पहुंचाऊंगा। दिल्ली में एक बड़ी सभा कर किसानों का हक दिलाने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
साइकिल बिना गुंडई नहीं चलती
उन्होंने सपा और बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि साइकिल बिना गुंडई और भ्रष्टाचार के नहीं चलती और हाथी बिना खाए नहीं चलता। उन्होंने मायावती का नाम लिए बगैर कहा कि वह सड़क, स्कूल, सिंचाई और अस्पताल सबका पैसा खा जाता है, जिसे उसकी मालकिन ले लेती हैं। साइकिल भी पंचर हो गई है। उसे अपने घसीट रहे हैं।