फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rahul's arrival increased in the preparation

राहुल के आगमन को लेकर जोर-शोर से तैयारी

Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rahul's arrival increased in the preparation
rahul - फोटो : amar ujala
ओयल के वाईडी कॉलेज में पड़ेंगी पांच सौ खाट, एसपी ने डीआईजी रेंज से मांगा पुलिस बल और पीएसी
विज्ञापन

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी 26 को आएंगे, जिसके लिए वाईडी कॉलेज के मैदान पर तैयारियां जोरों से शुरू हो गईं हैं। शनिवार को सभा के लिए खाट पहुंचने लगीं। तैयारियों को लेकर पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि पांच सौ खाट आएंगी। उधर खाट सभा और रोड शो की सुरक्षा में दूसरे जिलों से फोर्स मांगा गया है। एसपी अखिलेश चौरसिया ने डीआईजी रेंज से एक एएसपी, तीन सीओ समेत 120 पुलिसकर्मी और एक कंपनी पीएसी मांगी है। पुलिस ने रोड शो को लेकर यातायात प्लान भी तैयार कर लिया है।
26 सितंबर को ओयल के वाईडी कॉलेज में कांग्रेस कमेटी के  उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभा है। अगले दिन यानी 27 सितंबर को वह शहर में रोड शो करेंगे। एसपीजी ने रोड शो के निर्धारित रूट और संकटा देवी मंदिर आदि का भी निरीक्षण किया। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि राहुल की सभा और रोड शो में जिले का फोर्स तो रहेगा ही, इसके अलावा उन्होंने डीआईजी रेंज लखनऊ से एक एएसपी, तीन सीओ 20 दरोगा, 100 सिपाहियों और एक कंपनी पीएसी की मांग की है। बाहरी जिलों से मिलने वाला फोर्स 25 सितंबर की शाम तक पुलिस लाइंस में आमद दर्ज कराएगा। एसपी ने बताया कि रोड शो को लेकर शहर में रूट डायवर्जन होगा। इसके  अलावा संकटा देवी मंदिर से अस्पताल रोड पर कई स्थानों पर मोबाइल बैरियर भी लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


राहुल की खाट सभा में ऐतिहासिक भीड़ जुटाने का दावा
लखीमपुर खीरी। राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ओयल के युवराजदत्त इंटर कॉलेज मैदान पर होने वाली खाट सभा के लिए मंच और सभास्थल तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रचार संयोजक और पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने अपने आवास पर पत्रकारों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी के पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि राहुल के दोनों कार्यक्रम ऐतिहासिक होंगे। कहा कि पिछले 27 साल में यूपी बेहाल हो चुका है। ऐसे में लोगों की उम्मीदें कांग्रेस पर टिकी हुई हैं। राहुल गांधी इस सभा में किसानों, नौजवानों, मजदूरों और महिलाओं से सीधे रूबरू होंगे। नकवी ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तन मन धन से जुटे हुए हैं। गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी अपने रोड शो के दौरान प्राचीन संकटा देवी मंदिर, जिंद बाबा की मजार और मेनरोड स्थित चर्च में प्रार्थना करेंगे। सिख समाज के लोग राहुल गांधी को सरोपा भेंट करेंगे। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी के ब्लड ग्रुप का खून ढूंढ रहा स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में राहुल गांधी के ब्लड ग्रुप का महज एक यूनिट खून होने से खलबली मच गई है और इस ग्रुप के ब्लड की अस्पताल प्रशासन ने तलाश शुरू कर दी है। 

मालूम हो कि प्रोटोकॉल में खाट सभा के दौरान एक एंबुलेंस, जिसमें दो यूनिट ब्लड सहित डॉ.राजकुमार, डॉ.सीएस सिंह, डॉ.सतीश सहित डॉ. एससी मिश्रा की टीम तैनात रहेगी, लेकिन अस्पताल के ब्लड बैंक में एक ही यूनिट ब्लड मौजूद है। चूंकि बी निगेटिव ब्लड ग्रुप मुश्किल से मिलता है, इसलिए अस्पताल प्रशासन डोनर की तलाश करने में जुट गया है। साथ ही उच्चाधिकारियों से भी रक्तदाता की व्यवस्था करने के लिए पत्र लिखा है। हालांकि इस दौरान लखनऊ से भी एक एंबुलेंस मंगवाई गई है। उधर इस बाबत सीएमओ डॉ जावेद अहमद का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सारी व्यवस्था हो गई है। ब्लक बैंक के पास खून की कमी को भी दूर कर लिया जाएगा। राहुल गांधी के जिले में रहने तक एक एंबुलेंस और चार डॉक्टरों की  तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed