फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Radha is looking for, someone saw my black ....

राधा ढूंढ रही, किसी ने मेरा श्याम देखा ....

Wed, 24 Aug 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 24 Aug 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Radha is looking for, someone saw my black ....
जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
कस्बों के स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन

 जिले भर के स्कूलों में बच्चों ने बड़ी धूमधाम जन्माष्टमी से मनाई। बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में वातावरण भक्तिमय कर दिया। झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा’ गीत पर बच्चों की प्रस्तुति को काफी सराहा गया। 
पलियाकलां। गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंड्री स्कूल की मुख्य शाखा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें सार्थक गुप्ता ने कृष्ण, कनिष्का गुप्ता ने राधा, अवंतिका गोस्वामी ने रुकमणी, सचिन वर्मा ने सुदामा तथा प्रत्युष गुप्ता, संदेश गुप्ता ने द्वारपालों का सजीव चित्रण किया। इस अवसर पर स्कूल के चैयरमेन जसमेल सिंह मांगट ने बताया कि इस तरह के प्रोग्राम बच्चों में मौलिकता, नैतिकता तथा धार्मिकता का विकास करते है। इस मौके पर प्रबंधिका हरदीप कौर मांगट, उप प्रघानाचार्य संजीव कुमार कु़शवाहा, संस्थापिका मलकीत कौर ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हरप्रीत कौर, सोमाक्षी मित्तल, सरनजौत कौर, मनप्रीत कौर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। उधर भीरा की विवेकानंद एकेडमी परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इसमें नर्सरी, एलकेजी तथा यूकेजी के बच्चे श्री राधा-कृष्ण का स्वरूप धरे थे। पर्व की हिंदी अध्यापक अंनत देव पांडे ने विस्तार से जानकारी दी। भजनों की धुन पर लोकनृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने सबका मन मोह लिया। इसमें शिक्षका मेघा शर्मा, जसविंदर कौर, लवप्रीत लौर, राजदीप कौर, मर्लिन राबर्ट सैमसन, मनप्रीत कौर आदि का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य जयप्रीत कौर, अमनदीप सिंह ने बच्चों और अभिभावकों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मोहम्मदी। कस्बे के न्यू एनटीआई पब्लिक स्कूल मेें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई, जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में अंबुज, अं जलि, मुस्कान, हर्ष, आराध्या, दानिया, अनुष्का, अविरल, रुद्र शुक्ला, हिना, समीर, दिव्यांशी ने झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर मथुरा की जेल की सजीव प्रस्तुति सराहनीय रही। बचपन ए प्ले स्कूल में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई, जिसमें बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं की झांकियां प्रस्तुत की। इस दौरान संरक्षक राजेंद्र शर्मा, प्रबंधक आशीष मिश्रा ने सभी को शुभकामनाए दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed