फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Racks of fertilizers arrived amidst the crisis, claims of the crisis reducing

Lakhimpur Kheri News: संकट के बीच खाद की रैक आई, संकट कम होने का दावा

Mon, 21 Jul 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 21 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Racks of fertilizers arrived amidst the crisis, claims of the crisis reducing
संपूर्णानगर में खाद लेने के लिए लगी वाहनों की कतारें। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में खाद संकट के बीच रविवार को सीतापुर रैक प्वाइंट पर इफको डीएपी की 1340 एमटी रैक आई है। मांग के अनुसार, 51 समितियों पर 765 एमटी भेजी जा रही है। शेष इफको एवं गन्ना समितियों को आवंटित किया गया है। वहीं, 275 एमटी बफर गोदाम में भंडारित की गई।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को प्राइवेट कंपनी की खाद गोला रैक पर आई, जिसमें 490.95 पीसीएफ को मिली है, जिसको 20 समितियों को भेजी जा रही है। वहीं बुधवार को निजी कंपनी की लगभग 2574.00 टन की रैक आनी है। जो पीसीएफ को 1029 एमटी आवंटित है। प्राइवेट उर्वरक वितरण केंद्र को 1545.00 एमटी आवंटित है, जिससे यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी। एआर ने बताया कि समितियों पर अधिकारियों व कर्मचारियों का नाम व नंबर अंकित हैं। वहीं प्राइवेट दुकानों पर भी यूरिया उपलब्धता के बारे में सूची चस्पा है।
विज्ञापन

बताया कि समिति के सदस्यों को प्राथमिकता में यूरिया दी जाएगी। वहीं अन्य किसानों को अपना आधार, खसरा खतौनी लेकर आए। इधर, यूरिया वितरण के लिए लेखपाल व राजस्व निरीक्षण लगे हैं। समितियों में टोकन व्यवस्था से खाद बांटी जा रही है। खाद वितरण को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। सभी सचिवों को निर्देश दिए गए कि किसानों को परेशान न किया जाए। इसकी भी समस्या के लिए किसान 7007918909 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------------
सोमवार को यूरिया लेने को डटे रहे किसान

संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द के बहुउद्देश्यीय किसान साधन समिति में शुक्रवार दोपहर मशीन खराब होने से दर्जनों किसान यूरिया बिना लिए गए। सोमवार सुबह दस बजे से पहले कुछ किसान कस्बे स्थित बहुउद्देशीय किसान साधन समिति में यूरिया लेने पहुंचे लेकिन लेखपाल के न आने से वितरण विलंब से शुरू हुआ। किसानों ने बताया कि बीते एक सप्ताह पूर्व कागज, चेक आदि बन गया है लेकिन यूरिया का वितरण नहीं किया जा रहा है। वितरण के दौरान समिति में कोई वाद विवाद न हो इसके लिए दो पुलिसकर्मी तैनात रहे। यूरिया वितरण के दौरान सचिव गुलाब प्रसाद, लेखपाल अजय कुमार, राकेश पाल समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed