फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Quick engagement and wedding board

चट मंगनी और पट ब्याह

Sun, 09 Aug 2015 06:47 PM IST
अलीगंज
अलीगंज Updated Sun, 09 Aug 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
Quick engagement and wedding board
कई परिवार के लोग एक खेत में धान निराई कर रहे थे। वहीं पर आपस में दो परिवारों के मध्य शादी की बात हुई और शाम को दहेजरहित शादी हो गई। बारातियों के खाने-पीने की व्यवस्था ग्रामीणों ने की।
विज्ञापन

वाकया शिवपुर सांड़ा गांव का है। यहां महेश वर्मा के खेत में 30 मजदूर अब्दुला, आबिद अली, सत्तार, अब्दुल हफीज, राजिया बानो, केशव, बालकराम, राजकुमार, रानी देवी आदि धान की निराई कर रहे थे। जिसमें स्त्री पुरुष, लड़के-लड़कियां कई बिरादरी की थीं। उन्हीं में लड़का इंतयाज अली और लड़की शहनाज बानो अपने अपने माता-पिता के साथ मजदूरी कर रही थीं। दोपहर दो बजे लड़के के पिता रियाजुद्दीन और लड़की के पिता मटरू के मध्य शादी की बात हुई शाम को बिना दहेज के शादी हो गई इससे गांव के सभी वर्गों में उत्साह दिखा। बारातियों की खानपान की व्यवस्था ग्रामवासियों ने की है। निकाह के समय पूर्व प्रधान रामसरन शुक्ल, प्यारेलाल, श्रवण कुमार, अजय वर्मा, रानू  राईन, इसरार, सागर वर्मा, पप्पू राठौर, जाहिर अली, अब्दुल रउफ, बबलू, केशव, बालकराम, राजकुमार, रानी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed