{"_id":"6a6645fb2069a0f316050bae","slug":"questions-raised-over-demolition-of-dilapidated-school-building-and-lifting-of-bricks-without-auction-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-180922-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना नीलामी जर्जर स्कूल भवन गिराने, ईंटें उठाने पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना नीलामी जर्जर स्कूल भवन गिराने, ईंटें उठाने पर सवाल
Sun, 26 Jul 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय से जर्जर भवन की ईंट उठाते मजदूर और ट्रैक्टर ट्रॉली।संवाद
निघासन/सिंगाही। विकास खंड निघासन के प्राथमिक विद्यालय सिंगहाकलां के जर्जर भवन को बिना खुली नीलामी के गिराने और मलबे की ईंटें उठाए जाने पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने ध्वस्तीकरण और सरकारी सामग्री के निस्तारण की प्रक्रिया की जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि भवन को बिना सार्वजनिक विज्ञप्ति जारी किए गिरा दिया गया और उससे निकली ईंटें व अन्य सामग्री एक व्यक्ति उठा रहा है। उनका कहना है कि सरकारी भवन के ध्वस्तीकरण से निकले मलबे की नियमानुसार नीलामी कर धनराशि संबंधित खाते में जमा होनी चाहिए।
विद्यालय के शिक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि भवन बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर गिराया गया है। भवन तोड़ने वाला व्यक्ति मजदूरी के एवज में ईंटें और अन्य सामग्री ले जा रहा है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेश कुमार यादव ने बताया कि भवन की नीलामी के लिए तीन बार तिथि निर्धारित की गई, लेकिन कोई खरीदार नहीं आया। भवन अत्यधिक जर्जर था, इसलिए विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उसे तत्काल हटवाना जरूरी था। मलबे से प्राप्त धनराशि नियमानुसार विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के खाते में जमा कराई जाएगी।