फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Questions raised on the quality of the newly constructed road

Lakhimpur Kheri News: नई बन रही सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Tue, 02 Jun 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 02 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the quality of the newly constructed road
जीतपुरवा से मंडप फार्म के बीच उखड़ी सड़क। संवाद
निघासन। जीतपुरवा से मंडप फार्म तक लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मानकों को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि निर्माण कार्य में तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई स्थानों पर सड़क निर्माण के दौरान ही गिट्टी उखड़ने लगी है। उनका कहना है कि पर्याप्त सफाई किए बिना डामरीकरण कराया जा रहा है और निर्माण सामग्री भी मानक के अनुरूप नहीं डाली जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायतें की गई थीं, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ठेकेदार की मनमानी के आरोप लग रहे हैं और लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जेई अरविंद यादव ने बताया कि डामरीकरण के दौरान पेंटिंग वाले हिस्से पर किसी भारी वाहन के चढ़ जाने से गिट्टी उखड़ गई थी, जिसे 31 मई को ठीक करा दिया गया। करीब 650 मीटर सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है और कार्य मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed