{"_id":"692b4074d28823a889057e44","slug":"python-found-near-sakatupurwa-created-panic-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-162278-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सकटूपुरवा के पास निकला अजगर, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सकटूपुरवा के पास निकला अजगर, मचा हड़कंप
Sun, 30 Nov 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
मझगईं के सकटूपुरवा में निकले अजगर को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ती वन टीम। स्रोत : वन विभाग
मझगईं। पलिया-निघासन मार्ग पर मझगईं रेंज के सकटूपुरवा गांव में रामेश्वर दयाल के घर के पीछे झाड़ियों में अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पहले अजगर को खुद भगाने की कोशिश की, लेकिन विशालकाय होने के कारण मामले की सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलने पर रमुआपुर बीट के अधिकारी विनोद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा तो अजगर करीब 10-12 फुट लंबा था, जिसको देखने के लिए भीड़ भी मौके पर एकत्र हो गई थी। अजगर को पकड़ने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने अभियान चलाया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है।
रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि अजगर व अन्य विशाल सांप निकलने पर सूचना वन विभाग को दें और खुद पकड़ने की कोशिश न करें। इससे वन्यजीवों के जीवन को भी बचाया जा सकता है।