फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Put the jewellery in your purse and walk 151 steps, the pickpockets disappear as soon as you turn around

Lakhimpur Kheri News: गहने पर्स में रखो और 151 कदम चलो, मुड़ते ही रफूचक्कर हो गए उचक्के

Mon, 14 Jul 2025 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Put the jewellery in your purse and walk 151 steps, the pickpockets disappear as soon as you turn around
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों जालसाजों का गैंग सक्रिय है। गैंग के लोग महिलाओं को झांसे में लेकर उनके गहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं। पुलिस गैंग के लोगों को पकड़ने में नाकाम दिखाई दे रही है। ताजा मामला रोडवेज चौकी क्षेत्र का है। जहां पर बच्चे का इलाज कराने आईं दो महिलाओं को जालसाजों ने झांसे में लेकर उनके कुंडल उतरवाए और लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन

थाना नीमगांव के बेहजम निवासी अमन की पत्नी आलिया अपनी मां के साथ अपने बच्चे का इलाज कराने अनुपम नर्सिंग होम आई थी। बताते हैं कि वह दोनों खड़ी थीं। इसी दौरान एक युवक आया और उनसे बातें करने लगा। इतने में ही एक अन्य युवक आकर दोनोंं महिलाओं को सड़क के दूसरी ओर ले गया और महिलाओं से हालचाल जानने के बाद उन्हें झांसे में लेकर पहले उनके कुंडल उतरवाए और 151 कदम आगे चलने की बात कही।
विज्ञापन

महिलाओं ने कुंडल पर्स में रखकर उचक्कों को सौंप दिए। चंद मिनटों के बाद महिलाओं ने घूमकर देखा तो उचक्के गायब थे। ठगी का शिकार होने के बाद महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed