{"_id":"dd476b173edf48ea6c036082e020c592","slug":"purusottmi-ekadashi-was-celebrated-with-reverence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा से मनाई गई पुरुषोत्तमी एकादशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा से मनाई गई पुरुषोत्तमी एकादशी
बांकेगंज
Updated Sun, 28 Jun 2015 05:14 PM IST
विज्ञापन
पुरोषत्तमी एकादशी श्रद्धा से मनाई गई। इस अवसर पर राधाकृष्ण, बांकेश्वर महादेव और बाला जी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जहां बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुरुषोत्तम महातम्य भगवान विष्णु का पाठ, हवन पूजन आदि का आयोजन किया।
आषाढ़ में मलमास पुरोषत्तमी एकादशी के मौके पर बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के बाद आरती उतारी। इसके बाद बाद गुड़, गेहूं, वस्त्र, मिष्ठान, फल आदि का दान किया। इस मौके पर मंदिरों में भजन-कीर्तन और श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया गया। समापन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद माहेश्वरी, दयानरायन राठी, राम संजीवन संख्वार, विनोद सिंह, महावीर प्रसाद जिंदल, हरिकिशन अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, राहुल माहेश्वरी, कौशल किशोर मिश्र, आनू मिश्र, अरूण मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।